पानी के बकाया बिल को लेकर सीएम केजरीवाल ने दिया दिल्ली की जनता को तोहफा
दिल्ली सरकार का कहना है कि अब दिल्लीवासियों को पानी के बिल को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: दिल्ली सरकार ने जनता को दिवाली का तोहफा दिया है। पानी के बकाया बिल पर लगने वाली लेट फीस का पैसा अब नहीं लगेगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि अब दिल्लीवासियों को पानी के बिल को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली की जनता को पानी के बकाया बिलों से राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। पानी के बकाया बिलों पर लगने वाली लेट फीस (लेट पेमेंट सरचार्ज) 31 दिसंबर 2022 तक के लिए 100 प्रतिशत माफ रहेगी। यानी आप बिना लेट फीस की चिंता किए अपने पुराने बकाया बिल भर सकते हैं।'
यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने उठाया कदम
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आज एक बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इसके तहत केशोपुर और नजफगढ में गिरने वाले 85 MGD सीवर को रोजाना साफ कर नजफगढ नाले में डाला जाएगा। इससे यमुना के पानी का प्रदूषण 30 प्रतिशत तक घटेगा। यह कदम यमुना साफ करने में बहुत मददगार साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications