मुख्यमंत्री केजरीवाल ने साझा कीं मनमोहक तस्वीरें, कहा:झीलों का शहर बन रही है दिल्ली
आसपास के लोग और दूरदराज से घूमने के लिए लोग यहां आ सकें तथा झील में बोटिंग का लुत्फ उठा सकें। उत्तर पूर्वी दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के बाद यह झील टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रकृति से जुड़ी कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली झीलों का शहर बन रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'तिमारपुर में इस खूबसूरत झील और खूबसूरत परिवेश को देखिए। पूरी दिल्ली में ऐसी कई झीलें विकसित की जा रही हैं। दिल्ली झीलों का शहर बनता जा रहा है।'
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल के निर्देश पर इस जगह को साफ सुथरा कर बहुत ही सुंदर झील बनाई गई, ताकि आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके और आसपास के क्षेत्रों में पानी की कोई कमी ना रहे। ऐसा इसलिए भी जरूरी था, ताकि आसपास के लोग और दूरदराज से घूमने के लिए लोग यहां आ सकें तथा झील में बोटिंग का लुत्फ उठा सकें। उत्तर पूर्वी दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के बाद यह झील टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रही हैं ।












Click it and Unblock the Notifications