मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुःख
रांची,10 अक्टूबरः समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुःख जताया है. उन्होंने कहा कि मुलायम यादव जी के निधन की खबर से आहत हूं. आज
रांची,10 अक्टूबरः समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुःख जताया है. उन्होंने कहा कि मुलायम यादव जी के निधन की खबर से आहत हूं. आज राजनीति के एक युग का अंत हो गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिये हमेशा जीने वाले नेताजी सभी को सेवा और समर्पण की ज्योत देकर चले गये. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार व प्रशंसकों को दुःख की घड़ी में सहन करने की शक्ति दे. मुख्यमंत्री ने अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया में साझा किया है.

उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के पक्षधर स्व.यादव जीवन पर्यन्त सभी धर्म व समुदाय के लोगों के उत्थान में लगे रहे. देश की जनता के प्रति उनके उल्लेखनीय कार्य अविस्मरणीय हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में स्व.यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों/शुभचिंतकों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.












Click it and Unblock the Notifications