पुलिस फोर्स के मॉडर्नाइजेशन के लिए फंड में पंजाब को छूट मिले, अमित शाह से मीटिंग कर बोले CM मान

punjab latest news in hindi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस फोर्स के आधुनिकीकरण (एम.ओ.पी.एफ.) फंडों के सम्बन्ध में राज्य को छूट देने की माँग की। उन्होंने कहा कि इस समय पुलिस फोर्स के आधुनिकीकरण के लिए स्कीम के अंतर्गत कैटागरी-बी राज्यों के लिए (2014-15 से) निर्माण कार्यों और वाहन के संचालन के लिए फंड बंद कर दिए गए हैं।

Chief Minister Bhagwant Mann meeting amit shah, said- MOPF Fund should be provide to Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, पंजाब को एम.ओ.पी.एफ. फंड ख़र्च करने की छूट और निर्माण एवं वाहन के लिए ख़र्च करने की इजाज़त दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए स्वीकृत की गई 24 करोड़ रुपए की प्रांतीय कार्य योजना को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के दख़ल की भी माँग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में सुरक्षा के संवेदनशील हालात के मद्देनजऱ राज्य को 50 करोड़ रुपए के अतिरिक्त फंड दिए जाएँ, जिससे सरहदी पुलिस थानों, सुरक्षा की दूसरी लाईन और ख़ुफिय़ा बुनियादी ढांचे को मज़बूत किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सुरक्षा के लिहाज़ से बहुत सी चुनौतियाँ उभर रही हैं और पंजाब सरकार बी.एस.एफ. और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल से इनका समाधान करने के लिए सभी ज़रुरी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मार्च, 2022 से पंजाब सरकार ने नशों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई हुई है और पंजाब में नशों की तस्करी के विरुद्ध कई निर्णायक कदम उठाए गए हैं और सख़्त कार्रवाई अमल में लाई गई है। भगवंत मान ने बताया कि अब तक 8,711 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं और एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में 11,985 मुलजिमों को गिरफ़्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+