छत्तीसगढ़ लगातार तीसरे साल स्वच्छता में नबंर-1, राष्ट्रपति देंगे सीएम बघेल को अवार्ड

छत्तीसगढ़ स्वच्छता में नबंर-1, राष्ट्रपति देंगे सीएम बघेल को अवार्ड

रायपुर, 18 नवंबर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों स्वच्छता अवार्ड ग्रहण करेंगे। ये पुरस्कार उन्हें छत्तीसगढ़ को भारत के स्वच्छतम राज्यों की श्रेणी में रखने की वजह से मिलेगा. आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 20 नवंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ये पुरस्कार रामनात कोविंद को सौंपेंगे।

baghel

छत्तीसगढ़ को ना सिर्फ राज्य के रूप में, बल्कि यहां के 61 शहरी निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा. छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य होगा जिसके सबसे ज्यादा निकाय पुरस्कृत किए जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ लगातार तीसरी बार स्वच्छता में नम्बर वन पायदान पर खड़ा है. वर्ष 2019 एवं 2020 में भी स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य रहा है।

गौरतलब है कि भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्यमंत्रालय द्वारा हर साल देश के समस्त शहरों एवं राज्यों के मध्य स्वच्छ सर्वेक्षण का आयोजन किया जाता है. इसमें विभिन्न मापदंडों के अंतर्गत शहरी स्वच्छता का आंकलन किया जाता है. मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण, कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर, कचरा मुक्त शहर आदि का थर्ड पार्टी के माध्यम से आंकलन करते हुए नागरिकों के फीडबैक को भी इसमें शामिल किया जाता है।

इसी आधार पर राज्यों एवं शहरों की रैंकिंग जारी कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों तथा शहरों को पुरस्कृत किया जाता है. छत्तीसगढ़ देश का ऐसा एक मात्र प्रदेश है जहां पर नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी के सिद्धांतों के अनुरूप 9000 से अधिक स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर से 1600 टन गीला एवं सूखा कचरा एकत्रीकरण करते हुए वैज्ञानिक रीति से कचरे का निपटान किया जा रहा है. इसके अलावा भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को देश का प्रथम ओडीएफ प्लस प्लस राज्य घोषित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+