भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीएम भूपेश बघेल का जवाब, कहा- अगर कहीं भ्रष्टाचार है तो जानकारी दीजिए हम एक्शन लेंगे

रायपुर, मार्च 22। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में अपनी सरकार पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है। भूपेश बघेल ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि आपकी सरकार में हिम्मत नहीं थी। यह हमारी सरकार है। जानकारी दीजिए, हम निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे। आपको बता दें कि भूपेश बघेल सरकार पर अधिकारियों के तबादला और पदस्थापना में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।

Bhupesh baghel

क्या कहा भूपेश बघेल ने?

उन्होंने कहा कि आप जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं, केवल सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसे बेबुनियाद आरोप ना लगाएं। मुख्यमंत्री के विभागों की 12,681 करोड़ से अधिक रुपये की अनुदान मांगें पारित की हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों को नसीहत देते हुए कहा कि आप सभी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं। केवल सुर्खियां बटोरने के लिए आरोप मत लगाइए। सदन ने चर्चा के बाद मुख्यमंत्री के विभिन्न विभागों की 12,681 करोड़ 75 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं।

इससे पहले विपक्ष की तरफ से लगाए गए आरोपों का बघेल ने चुन-चुनकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमारे तीन साल के शासनकाल में बड़े-बड़े अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है। हम न्याय के पक्षधर हैं। डा. रमन सिंह और हमारे कार्यकाल में कार्रवाई का आंकड़ा देख लीजिए।

उन्होंने दोषियों को बचाया, हमने न्याय किया। बघेल ने कहा कि अधिकारी जनता के लिए है, जनता की सेवा के लिए है। अगर वह अपने काम में लापरवाही करता है तो हम उसे तुरंत हटा देंगे। प्रदेश की जनता जानती है कि डा. रमन सिंह और उनके रिश्तेदारों ने कितना भ्रष्टाचार किया है। 15 साल में एक भी भ्रष्टाचारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आप फोर्स के लिए सड़कें बनाते थे, हम आदिवासियों के लिए बना रहे

बघेल ने कहा कि भाजपा ने 15 साल बस्तर के लोगों को सिर्फ पांचवीं तक पढ़ाया। नक्सल समस्याओं से निपट नहीं सके। हमारे राज में आज बस्तर शिक्षा, रोजगार और नवोन्मेष के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विपक्ष से कहा कि आप बस्तर में फोर्स के लिए सड़कें बनाते थे, हम आदिवासियों के लिए बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+