चंद्रबाबू नायडू का रेड्ड पर बड़ा आरोप, कहा- क्रूर नीतियों के चलते किसानों का हो रहा है नुकसान

विजयवाड़ा, मार्च 05। टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मौजूदा राज्य सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया है। चंद्रबाबू नायूड ने कहा है कि पिछले तीन वर्षों में राज्य में किसानों को 'धोखा' देने के लिए जगन मोहन रेड्डी सरकार जिम्मेदार है। नायडू ने कहा कि जगन ने अहंकारी नीति अपनाकर हर क्षेत्र में आंध्र प्रदेश की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया, "सत्तारूढ़ पार्टी की क्रूर नीतियों के कारण कृषि और सिंचाई गंभीर संकट में हैं।"

N Chandrababu Naidu

शुक्रवार को कृष्णा जिले के हनुमान जंक्शन में आयोजित एक तेलुगु रायथू कार्यशाला को संबोधित करते हुए नायडू ने मुख्यमंत्री पर किसानों, काश्तकारों और खेत मजदूरों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। पोलावरम परियोजना को लेकर उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य में किसानों के लिए वरदान की तरह थी, लेकिन सरकार ने इसकी पूरी तरह से उपेक्षा की है। उन्होंने दावा किया, "अगर टीडीपी 2019 में सत्ता में लौटती, तो वह जून 2020 तक पोलावरम को पूरा कर लेती।"

टीडीपी प्रमुख ने सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं को "अमरावती की राजधानी को खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि "देश में कोई अन्य राज्य सरकार अपनी परियोजनाओं को बर्बाद करने के लिए इस तरह के सस्ते अभियानों का सहारा नहीं लेगी। अनुभवहीनता और अहंकारी लापरवाही से जगन राज्य को हर संभव तरीके से नष्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+