'ना नौ मन तेल होगा, ना राधा नाचेगी, चंडीगढ़ हरियाणा की भी राजधानी है और रहेगी'

चंडीगढ़: हरियाणा व पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ को लेकर पंजाब सीएम भगवंत मान के बयान व पंजाब विधानसभा में पारित प्रस्ताव पर जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि ना नौ मन तेल होगा, ना राधा नाचेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने लोगों में वाहवाही लेने के लिए कुछ कहते रहें, चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी है और रहेगा।

Chandigarh will remain the capital of Haryana: Digvijay Chautala

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ और एसवाईएल नहर पर हरियाणा का हक है और हरियाणा के लोग अपना हक लेना अच्छे से जानते हैं। दिग्विजय ने कहा कि पंजाब की नई सरकार को गलतफहमी न रहकर संविधान की जानकारी रखनी चाहिए और हरियाणवियों से आपसी भाईचारे की सीख लेनी चाहिए। दिग्विजय ने यह भी कहा कि हरियाणा के लोग अगर चंडीगढ़ को साझा रखना जानते हैं तो अकेला रखना भी जानते हैं।

जेजेपी प्रधान महासचिव ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव का कोई महत्व नहीं है क्योंकि 55 साल से चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है और एसवाईएल पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में आ चुका है इसलिए चंडीगढ़ व एसवाईएल पर हरियाणा का हक है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार का काम लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा रखते हुए जनहित में कानून बनाने का होता है और ऐसे मुद्दों का समाधान देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे के तहत होता है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पंजाब सरकार को किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए क्योंकि हरियाणा के लोग जहां शांति से हुए बंटवारे में भाईचारे से रहना जानते हैं तो वहीं कोई अन्याय होता है तो अपना हक लेना भी जानते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक हरियाणावासियों को बड़ा भाई, छोटा भाई के नाम पर भावुक किया जा रहा था। हरियाणा के लोगों ने इस भावना में अपने बड़े भाई का पूरा मान सम्मान और सत्कार किया लेकिन बदले में हरियाणावासियों को आंख दिखाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह दोतरफा रुख हरियाणा के लोग पसंद नहीं करते।

जेजेपी प्रधान महासचिव ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह भी दी और कहा कि वे चुनावी मोड से बाहर निकलकर ऐसे मुद्दों से अपने प्रदेश के लोगों को गुमराह करना बंद करें। दिग्विजय ने कहा कि पंजाब राज्य के सामने बहुत सारी चुनौतियां है और पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी के चुनावी वादों और मुद्दों पर उन्हें वोट देकर सत्ता तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को जनता को गुमराह करने की बजाय अपने वादे पूरे करने की दिशा में काम करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+