देवीलाल जयंती पर भगत सिंह के नाम पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट की घोषणा दोनों देशभक्तों को श्रद्धांजलि: दुष्यंत चौटाला

देवीलाल जयंती पर भगत सिंह के नाम पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट की घोषणा दोनों देशभक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि:दुष्यंत

चंडीगढ़, 26 सितंबर: हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखे जाने की मंजूरी दिए जाने की घोषणा की हैं और तीन दिन बाद भगत सिंह के जन्मदिवस 28 सितंबर को यह लागू कर दिया जाएगा। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि देवीलाल जयंती पर शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट की घोषणा इन दोनों महान देशभक्तों के लिए देशवासियों की सच्ची श्रद्धांजलि है और इसके लिए वे पीएम का आभार व्यक्त करते है। यह डिप्टी सीएम चौटाला ने जेजेपी द्वारा कैथल और दादरी में जननायक चौ. देवीलाल प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

Chandigarh airport will get a new name on the birthday of Shaheed Bhagat Singh

डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल ने कहा था कि असली भारत गांवों में बसता है और आज भी 70 प्रतिशत के करीब आबादी ग्रामीण आंचल में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ग्रामीण आंचल के विकास के लिए कार्य कर रही हैं। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से बरसात ज्यादा हुई है अगर इस बरसात से फसलों में कोई नुकसान है तो उसकी स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों के नुकसान की भरपाई करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब किसान खुद भी अपनी खराब फसल की रिपोर्ट 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर जाकर क्षतिपूर्ति पर कर सकता है।

डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि जेजेपी संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला का सपना था कि हरियाणा के हर जिला मुख्यालय पर जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा हो और आज यह सपना पूरा हो गया है। डिप्टी सीएम चौटाला ने याद किया कि उनके स्कूली दिनों में उनके परदादा देवीलाल हमेशा उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने और शिक्षा को महत्व देने की सीख देते थे। उन्होंने कहा कि शहरों के मुकाबले गांवों के बच्चों के पास कोचिंग और लाइब्रेरी आदि की सुविधा नहीं है और इसी कमी को पूरा करने पर जेजेपी और सरकार का ध्यान है।

डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि बुढ़ापा पेन्शन, मातृत्व भत्ता, मुफ्त शिक्षा और गांवों में सुविधाएं देने जैसे चौधरी देवीलाल के विकास कार्यों ने देश के नागरिकों को खुशहाल और समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाई है। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि जिन बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन में परेशानियां आई है उन्हें दूर करने के लिए जिला स्तर पर कैंप शुरू कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे दुरूस्त किया जाएगा। डिप्टी सीएम चौटाला ने यह भी कहा कि परिवार पहचान पत्र में पेंशन के लिए दो लाख रुपए की आय की शर्त को बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने के लिए भी सरकार द्वारा विचार किया जाएगा।

जेजेपी अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सभा में कहा कि सभी को मिलकर ग्रामीण आंचल को सशक्त और समृद्ध बनाने पर काम करना होगा क्योंकि यही चौधरी देवीलाल का सपना था। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष नूंह जिले में और इस साल कैथल और दादरी में प्रतिमा के अनावरण के साथ जेजेपी ने प्रदेश की आने वाली पीढ़ियों के लिए जननायक की यादगार स्थापित की है। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि गरीब, कमेरों, किसानों, ग्रामीणों, कमजोर वर्गों और छोटे व्यापारियों के कल्याण के उसी रास्ते पर जेजेपी चल रही है जो चौधरी देवीलाल दिखा कर गए थे। उन्होंने कहा कि जनकल्याण की सोच रखने वाले लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए ताकि विकास की रफ्तार और तेज़ की जा सके।

कार्यक्रम में जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि चौ. देवीलाल की नीतियों और सोच के चलते पूरा देश उन्हें श्रद्धाभाव से गरीब किसान, कमेरे वर्ग के मसीहा के रूप में याद करता हैं। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए बनाई गई जेजेपी पार्टी भी किसान-कमेरे वर्ग सहित तमाम वर्गों के हित में कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि चौधरी देवीलाल की जनकल्याणकारी नीतियों का देशभर में अनुसरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल ने हमेशा गरीब किसान व कमेरे वर्ग के लिए न केवल लड़ाई लड़ी बल्कि जरूरतमंद लोगों के हित में अनेकों ऐतिहासिक कदम उठाए।

राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि चौ. देवीलाल ने अपने मुख्यमंत्री काल में प्रदेश के किसानों के लिए कर्जमाफी, कमेरे वर्ग के लिए काम देकर उनका उत्थान और विशेषकर बुजुर्गों को सम्मान देते हुए उनके लिए बुढ़ापा पेंशन की शुरूआत कर ऐतिहासिक कदम उठाए। वरिष्ठ जेजेपी नेता डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि देश में राजनीति और सामाजिक बदलाव लाने में चौ. देवीलाल की बड़ी अहम भूमिका रही हैं।जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को चौधरी देवीलाल जी के संघर्षों व बदलावों के बारे में जानकर आगे बढ़ना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+