केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के लिए दो राजमार्ग परियोजनाओं को दी मंजूरी

नितिन गडकरी ने कहा, 'सड़क कलवाकुर्ती से नंद्याल के महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्र और अन्य स्थलों की दूरी को लगभग 80 किमी कम कर देगी। इससे यात्रा के समय के साथ-साथ वाहन परिचालन लागत को बचाने में मदद मिलेगी।'

nitin gadkari

अमरावतीः केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को घोषणा की, कि एनएच-544जी बेंगलुरु-विजयवाड़ा आर्थिक कॉरिडोर के कोडुरु से वानावोलु तक 6 लेन वाला कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे, श्री सत्य साई जिले में विकसित किया जाएगा।

ट्वीट्स करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतमाला परियोजना चरण -1 के तहत राज्य में 912.4 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोडिकोंडा चेक पोस्ट से मुप्पावरम ग्रीनफील्ड तक 342.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को 14 पैकेज में विकसित किया जाएगा।

नितिन गडकरी ने कहा कि इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मॉडल के तहत एनएच-167K के संगमेश्वरम-नल्लाकालुवा और वेलुगोडु-नंद्याल खंड के साथ दो लेन को चौड़ा करने को मंजूरी दी गई है और इसे 776.17 करोड़ रुपये की लागत से लिया जाएगा।

नितिन गडकरी ने कहा, 'सड़क कलवाकुर्ती से नंद्याल के महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्र और अन्य स्थलों की दूरी को लगभग 80 किमी कम कर देगी। इससे यात्रा के समय के साथ-साथ वाहन परिचालन लागत को बचाने में मदद मिलेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+