झारखंड में बंपर बहाली, उद्योग विभाग में 455 पदों पर नियुक्ति
रांची,10 अक्टूबरः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की “झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगितापरीक्षा-2022“ में शामिल होने के लिए सोमवार से आनलाइन आवदेन भरे जाएंगे। इस परीक्षा के माध्यम से उद्योग विभाग में 455 पदों पर नियुक्ति
रांची,10 अक्टूबरः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की "झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगितापरीक्षा-2022" में शामिल होने के लिए सोमवार से आनलाइन आवदेन भरे जाएंगे। इस परीक्षा के माध्यम से उद्योग विभाग में 455 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें कीटपालक एवं समकक्ष के 268 तथा कुशल शिल्पी एवं समकक्ष के 187 पद शामिल हैं। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 नवंबर निर्धारित है। आनलाइन आवेदन के क्रम में परीक्षा शुल्क का भुगतान 12 नवंबर तक हो सकेगा। फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर निर्धारित की गई है। आनलाइन आवेदन में 16 से 19 नवंबर के बीच संशोधन किया जा सकेगा।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कीटपालक एवं समकक्ष श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड स्थित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से न्यूनतम मैट्रिक/10वीं उत्तीर्ण होने के अतिरिक्त झारखंड रेशम तकनीकी विकास संस्थान, चाईबासा से एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स (सेरिकल्चर/सिल्क/ विविंग/सिल्क डाईंग-प्रिंटिंग) अथवा दो वर्षीय (10 प्लस 2) इंटर व्यावसायिक कोर्स (सेरिकल्चर/टेक्सटाइल्स) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
इसी तरह, कुशल शिल्पी एवं समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड स्थित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से न्यूनतम मैट्रिक/10वीं के साथ हस्तशिल्प में एक वर्ष का सर्टिफिकेट कोर्स एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में ख्याति प्राप्त संस्थान से दो वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य है। उक्त अनिवार्य योग्यता के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को मैट्रिक/10वीं कक्षा झारखंड के शैक्षणिक संस्थान से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा तथा अभ्यर्थी को स्थानीय रीति-रिवाज, भाषा एवं परिवेश का ज्ञान होना अनिवार्य होगा। हालांकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को झारखंड में अवस्थित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से मैट्रिक/10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने संबंधित प्रविधान से छूट मिलेगी।
किस श्रेणी में कितने पद
श्रेणी - कीटपालक एवं समकक्ष - कुशल शिल्पी एवं समकक्ष
अनारक्षित 106 76
एसटी 68 48
एससी 27 19
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 23 15
पिछड़ा वर्ग 16 11
आर्थिक रूप से पिछड़े 28 18
।












Click it and Unblock the Notifications