Andhra: ब्रह्मोत्सवम पर कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, सीएम ने भगवान वेंकटेश्वर को भेंट किए रेशम के वस्त्र
आंध्र प्रदेश में ब्रह्मोत्सवम की शुरुआत हो चुकी है। उत्सव की शुरुआत पर सीएम जगनमोहन ने भगवान वेंकटेश्वर को रेशम के वस्त्र भेंट किए। इसके अलावा सीएन ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने टीटीडी कर्मचारियों को भूमि पट्टे सौंपे। इस मौक पर उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर को रेशम के वस्त्र भेंट किए।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार (18 सितंबर) को ब्रह्मोत्सवम की शुरुआत के अवसर पर तिरुमाला में राज्य सरकार की ओर से भगवान वेंकटेश्वर को रेशम के वस्त्र भेंट किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ टीटीडी ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष बी करुणाकर रेड्डी, उप मुख्यमंत्री के नारायण स्वामी और कोट्टू सत्यनारायण, और मंत्री पी रामचंद्र रेड्डी और आदिलमुलापु सुरेश भी मौजूद रहे।

भगवान वेंकटेश्वर रेशमी वस्त्र भेंट करने से पहले मुख्यमंत्री ने बेदी आंजनेय स्वामी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद रात्रि में सीएम जगन ने भगवान वेंकटेश्वर राव की पेद्दा शेष वाहन सेवा में भी शामिल हुए।
टीटीडी कर्मचारियों को सौंपा पट्टा
सीएम जगन ने तिरुपति में टीटीडी कर्मचारियों को हाउस साइट पट्टे वितरित किए। 3,518 टीटीडी कर्मचारियों को ₹313 करोड़ के हाउस साइट पट्टे सौंपे गए। इस मौके पर सीएम ने कहा कि अगले 45 दिनों में शेष कर्मचारियों को भी पट्टे दिए जाएंगे। सीएम ने तिरूपति में 8,050 व्यक्तियों और चंद्रगिरि में 2,500 व्यक्तियों को उनकी जमीन पर पूर्ण मालिकाना हक दिया गया है। इस मौके पर सीएम ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मैं टीटीडी कर्मचारियों को हाउस साइट पट्टे वितरित कर सका।"
इसके अलावा सीएम ने श्रीनिवास सेतु फ्लाईओवर, टीटीडी-श्री वेंकटेश्वर आर्ट्स कॉलेज के नए छात्रावास परिसर के अतिरिक्त ₹1,300 करोड़ की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। अकासा सेतु तिरुमाला तीर्थ के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए बहुत मददगार साबित होगा। ये ब्रिज 7 किलोमीटर लंबा है। ब्रिज का निर्माण ₹650 करोड़ की लागत से हुआ है।
इसके अलावा सीएम जगन ने ₹37.80 करोड़ के छात्रावास के साथ दान के माध्यम से निर्मित वकुला मठ निलयम और रचना परिसर का उद्घाटन किया। निर्मित वकुला मठ निलयम के निर्माण में ₹7 करोड़ खर्च हुए हैं। जबकि रचना परिसर के विकास में ₹11.50 करोड़ का खर्च किए गए।












Click it and Unblock the Notifications