भाजपा का बड़ा दावा- महाराष्‍ट्र के 4000 लोग बोधन में वोटर के तौर पर रजिस्‍टर्ड हैं, चुनाव आयोग से की शिकायत

देश के पांच राज्‍यों के साथ 2023 में तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। तेलंगाना में प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने दावा किया है कि लगभग चार हजार वोटर बोधक में महाराष्‍ट्र के रहने वाले हैं। बोधन विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी होने का अंदेशा भाजपा ने जताया है।

telangana bodhak voter list news

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि निर्वाचन क्षेत्र के आठ मतदान केंद्रों पर नामांकन के लिए प्राप्त 11,402 नए आवेदनों में से 4,024 आवेदन पड़ोसी महाराष्ट्र से हैं जो मुस्लिम समुदाय के लोग हैं।

भाजपा नेताओं ने मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

तेलंगाना के निजामाबाद के सांसद डी अरविंद और पूर्व मंत्री मैरी शशिधर रेड्डी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्‍य निर्वाचन अधिकारने भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सत्यापन, पंजीकरण और विलोपन की बोधन विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में निगरानी के लिए एक विशेष अधिकारी नियुक्त करने का अनुरोध किया।

4000 आवेदक महाराष्‍ट्र के इस खास समुदाय के हैं

भाजपा ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र के आठ मतदान केंद्रों पर नामांकन के लिए प्राप्त 11,402 नए आवेदनों में से 4,024 आवेदन तेलंगाना के नहीं बल्कि पड़ोसी राज्‍य महाराष्ट्र के मुसलमानों के आए थे और उन बूथों पर आवेदन करने वाले अधिकांश नए आवेदक मुसलमान थे।

सार्वजनिक शौचालय के पते के साथ कुछ आवेदन मिले

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को सार्वजनिक शौचालय के पते के साथ कुछ आवेदन भी प्राप्त हुए। इसके अलावा फर्जी मतदाताओं को पहले ही नामांकित किया जा चुका है, और उनके नाम 21 अगस्त को प्रकाशित मसौदा सूची में थे।

विधायकों के दबाव में सत्‍यापन नहीं हो रहे

भाजपा ने कहा चुनाव रिटर्निंग अधिकारी से फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने के लिए घर-घर सत्यापन करने का अनुरोध किया था, कहा गया बूथ स्तर के अधिकारी स्थानीय मौजूदा विधायकों के दबाव में थे, और इस तरह के सत्यापन नहीं कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+