भाजपा बोली- 2024 के आम चुनाव में लोग ओडिशा में सरकार को उखाड़ फेंकेंगे
तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शानदार जीत के बाद ओडिशा राज्य के भाजपा पदाधिकारी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ओडिशा प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मनमोहन सामल ने दावा किया है कि ओडिशा की राजनीति में यू-टर्न आता दिख रहा है।

तीन राज्यों में मिली भाजपा की जीत पर उत्साहित सामल ने कहा
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनाव परिणाम निश्चित रूप से आने वाले समय में ओडिशा की राजीनीति पर असर डालेगी। 2024 के आम चुनाव में लोग ओडिशा में सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। ओडिशा में मोदी की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है। इसलिए, 2024 की बड़ी लड़ाई एकतरफा होगी और जनादेश भाजपा के पक्ष में होगा।
छत्तीसगढ़ जैसे मुद्दें ओडिशा में भी है
ओडिशा प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मनमोहन सामल छत्तीसगढ़ और राजस्थान में लोगों ने हमें सत्ता में लाने के लिए जिन मुद्दों को वोट दिया, वे मुद्दे यहां ओडिशा में भी हैं। वहां पार्टी ने भ्रष्टाचार और केंद्रीय योजनाओं की लूट को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा। इन हथियारों का इस्तेमाल बीजेडी सरकार के खिलाफ किया जाएगा। उत्तराधिकारी ढूंढने के चक्कर में सरकार राज्य के गौरव, संस्कृति और भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications