भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्त्ता से किया आह्वान
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का शनिवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टीजनों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पूर्व अध्यक्ष मदन कौशिक से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भट्ट ने कहा कि उन्होंने
देहरादून,31 जुलाई: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का शनिवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टीजनों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पूर्व अध्यक्ष मदन कौशिक से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भट्ट ने कहा कि उन्होंने अपने सहयोगियों व वरिष्ठों से हमेशा नया और बेहतर सीखने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री धामी समेत अन्य नेताओं से भी की मुलाकात
साथ ही उम्मीद जताई कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में उन्हें सभी का सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने पार्टीजनों का आह्वान किया कि वे आगामी पंचायत और लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य नेताओं से भी मुलाकात की।
रिकार्ड जीत को आगे के चुनावों में रखना है बरकरार
पार्टीजनों को संबोधित करते हुए भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की रणनीति और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव की रिकार्ड जीत को हमें आगे के चुनावों में भी बरकरार रखना है।कार्यकाल में संगठन अधिक मजबूत होगा.
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भट्ट को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके कार्यकाल में संगठन अधिक मजबूत होगा और पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष खजानदास, ज्योति गैरोला व केदार जोशी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक व त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मुलाकात की। बाद में उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक में राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित उपाध्याय की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए।












Click it and Unblock the Notifications