BJP सांसद सीपी जोशी का बड़ा दावा-बदलेगा का राजस्थान का मुख्यमंत्री, सचिन पायलट का दिल्ली आना-जाना बढ़ा

जयपुर, 18 अप्रैल। बीजेपी सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद चिन्ता में हैं, क्योंकि लास्ट के एक साल में मुख्यमंत्री बदलने वाला है। इसलीए गहलोत इधर-उधर के बयान देते हैं। गहलोत ने कहा था कि पिछले दिनों राजस्थान में ओल्ड पेंशन योजना लागू करने के फैसले ने मोदी सरकार को चिन्ता में डाल दिया है।

Rajasthan BJP

मीडिया के इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद सीपी जोशी ने यह बात कही। उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि ऐसी चर्चाएं हैं इसलिए मुख्यमंत्री खुद चिन्ता में हैं और इस तरह के बयान देते हैं। जिस तरह सचिन पायलट का दिल्ली आना-जाना और उनकी सक्रियता बनी हुई है।

दिल्ली में चर्चा यह है कि वर्तमान में 20 सीटें भी कांग्रेस पार्टी की नहीं आ रही है। तो थोड़ी-बहुत सीटें बढ़ाने के लिए कुछ परिवर्तन की कोशिश चल रही है। हालांकि 2023 में कांग्रेस सत्ता में नहीं आने वाली है।

कांग्रेस सीटें बढ़ाने के लिए आखिरी साल में बदलने जा रही सीएम

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सांसद सीपी जोशी ने दिल्ली में सियासी चर्चाओं को लेकर यह खुलासा किया। उन्होंने कहा राजस्थान में कांग्रेस पार्टी अपनी सीटें बढ़़ाने के लिए आखिरी साल में सीएम बदलने जा रही है। सीपी जोशी ने प्रेसवार्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए बुलाई थी।

इससे पहले उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में हर विभाग में बजट को बढाया गया है। नई योजनाएं लाकर गरीबों का जीवन स्तर सुधारा गया है। केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यकाल से हर वर्ग खुश है। 80 करोड़ लोगों को राशन बांटने का ऐतिहासिक काम केवल मौजूदा केन्द्र सरकार ने ही किया है। लाखों लोगों के जन-धन खाते खुलवाए गए हैं। उज्जवला योजना से महिलाओं को फायदा हुआ है। आयुष्मान भारत योजना में लोगों का मुफ्त इलाज हो रहा है।

डूंगरपुर में सीएम गहलोत ने दिया था बड़ा सियासी बयान

15 अप्रैल को कांग्रेस सेवादल की आजादी की गौरव यात्रा के डूंगरपुर के रतनपुर बॉर्डर पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में बड़ा सियासी बयान देते हुए कहा था कि राजस्थान के पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा को डेपुटेशन पर गुजरात भेजा गया है।

डॉ रघु ने कहा था कि मैं दो काम नहीं करुंगा, या तो मंत्री रहूंगा या प्रभारी बनूंगा। इसी तरह शिक्षा राज्यमंत्री रहे गोविंद सिंह डोटासरा ने भी पीसीसी चीफ बनना स्वीकार किया। डोटासरा, रघु शर्मा और हरीश चौधरी आप लोग मंत्री कभी भी बन सकते हैं। आप अपनी इच्छा से मंत्री पद से हटे हो। जब चाहे वापस मंत्री बन सकते हो।

गहलोत ने इसके बाद कहा कि डॉ रघु शर्मा जी आप गुजरात में योगदान दे रहे हैं। मैं भी गुजरात का प्रभारी रहा हूँ। पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री बना दिया। तो आप समझो राहुल गांधी ने कुछ सोच समझकर ही आपको गुजरात भेजा होगा। मैं खुद गुजरात में 10 महीने रह चुका हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+