हरियाणा: भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम खट्टर ने रखा भविष्य का रोडमैप

हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मिशन-2024 की तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायकाें के साथ न केवल आठ वर्षों के कार्यकाल पर चर्चा की, बल्कि भविष्य का रोडमैप भी उनके सामने रखा।

Manohar Lal Khattar

विधायकों को सीएम ने बताया कि प्रदेश में नागरिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण की एक नई योजना 29 नवंबर को शुरू होगी। तीन चरणों में पूरे प्रदेश की आबादी का सर्वे होगा। इस योजना का श्रीगणेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा। बैठक में हाल ही में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए आयोजित करवाई गई सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के साथ एमबीबीएस विद्यार्थियों द्वारा दिए जा रहे धरने पर चर्चा हुई।

सीएम ने कहा कि सीईटी का सफलतापूर्ण आयोजन हुआ है। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में परीक्षा के नतीजे घोषित होंगे। इसके बाद कर्मचारी चयन आयोग द्वारा खाली पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

एमबीबीएस विद्यार्थियों के आंदोलन पर सीएम ने कहा कि बांड राशि का लोन सरकार द्वारा दिलवाया जाएगा। किसी विद्यार्थी या परिवार को पैसा नहीं देना है। एमबीबीएस करने के बाद अब विद्यार्थी सात वर्षों तक हरियाणा में नौकरी करते हैं तो उन्हें बांड का पैसा नहीं देगा। अगर वे प्राइवेट सेक्टर में जाते हैं तो भी मासिक किस्तों में इसकी अदायगी कर सकेंगे। इसमें किसी भी तरह का विवाद नहीं है। उन्होंने विधायकों को भी कहा कि वे इस बाबत विद्यार्थियों को जागरूक करें।

विधायक फील्ड में गिनाएंगे आयुष्मान भारत के फायदे
मुख्यमंत्री ने 21 नवंबर को लांच किए जा रहे आयुष्मान भारत के नये प्रोजेक्ट को लेकर विधायकों से चर्चा की। उन्हें कहा कि वे लोगों के बीच जाएं और उन्हें आयुष्मान भारत योजना के फायदों के बारे में बताएं। आयुष्मान भारत योजना में कवर होने वाले हरियाणा के 28 लाख परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा मिलेगी। कई अप्रोच सड़कों के मुद्दों पर भी सीएम ने विधायकों के सवालों के जवाब दिए।

निगम चुनाव संपन्न होने तक दिल्ली में डेरा डालेंगे भाजपा के दिग्गज
दिल्ली नगर निगम चुनाव में हरियाणा भाजपा के दिग्गज भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए चुनाव प्रबंधन की कमान संभालेंगे। 15 विधानसभा के 45 वार्डों में चुनाव प्रबंधन काम देखने के लिए चार विधायकों सहित पूर्व मंत्री विपुल गोयल और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव भी दिल्ली में रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने मंगलवार पार्टी के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में इन नेताओं को चुनाव प्रबंधन संबंधी विस्तृत ब्योरा दिया।

सुबह आना और शाम को जाना नहीं चलेगा
बीएल संतोष ने इन नेताओं को स्पष्ट कर दिया है कि वे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी पूरी तरह संभालने के लिए चुनाव संपन्न होने तक दिल्ली में रहने की व्यवस्था करें। चुनाव के दौरान सुबह हरियाणा से आना और शाम को लौटने से तौबा रखें। विधायकों में फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता को चांदनी चौक, तिगांव के विधायक राजेश नागर को कस्तूरबा नगर, बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा को मटिया महल की जिम्मेदारी दी गई है। फरीदाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा मालवीय नगर विधानसभा में रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+