बीजेपी-जेजेपी गठबंधन अच्छा चल रहा है और चलता रहेगा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी के गठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे बड़े क्लियर है और मुख्यमंत्री भी क्लियर हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा अलाइंस स्टेबल है, अच्छा चल रहा है और अच्छा चलता रहेगा। बीजेपी प्रभारी द्वारा राज्य में घुमने तथा निर्दलिय विधायकों से मिलने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को कोई प्रभार दिया जाता है तो वह अपना काम करता है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने मेरी ड्यूटी भी प्रदेश के सभी जिलों में जाने की लगाई है, कल हमारी पार्टी के विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया गया है कि हमारी पार्टी के सभी मंत्री जिलों में जाकर बैठक करेंगे और अगस्त माह के अंत तक 30 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करेंगे। सभी पार्टियां अपने-अपने संगठन को आगे बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि यह कहना कि फलां व्यक्ति प्रदेश में क्यों घूम रहा है, ये उनके अधिकार क्षेत्र की बात है और हमारा अपना अधिकार क्षेत्र है।
आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा और हमारा नेतृत्व बैठकर चर्चा करेगा उसमें जो भी निष्कर्ष आएगा, उस पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज हम भी सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों और 90 विधानसभा क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और भाजपा भी कर रही है, कांग्रेस और आप पार्टी समेत अन्य दल भी कर रहे हैं।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सब पार्टियों का अधिकार है कि वो जनता के पास जाएं, जनता का मत जिसके साथ होगा उसको सरकार बनाकर जनता के हित में काम करना होता है। उन्होंने सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।












Click it and Unblock the Notifications