हम वापस आ रहे हैं इसलिए बीजेपी डर गई है: सीएम अशोक गहलोत
जयपुर, 13 सितंबर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य में एक फिर से कांग्रेस की वापसी हो रही है. इससे बीजेपी के अंदर काफी बौखलाहट पैदा हो गई है. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि उनके द्वारा प्रदेश में किये गए कार्यों को देखते हुए जनता अपना मन कांग्रेस को वापस लाने का बना चुकी है.

गृहमंत्री पर बोला हमला
सीएम गहलोत ने गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने बीते शनिवार को जोधपुर में अपनी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में झूठी बात कही है. उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं को अच्छे से पता चल चुका है कि राज्य में कांग्रेस की वापसी हो रही है, जिसके कारण उनके अंदर बदहवासी छाई हुई है.
किसानों के लोन किए माफ
चूरू में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने अपनी चिरंजीवी हेल्थ इंश्योरेंस योजना की तारीफ करते हुए कहा कि किसी भी राज्य में ऐसी योजना नहीं चल रही है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार ने 22000 किसानों के 14000 करोड़ रुपये के लोन को भी माफ कर दिया है.
झूठे हैं बीजेपी के नेता
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बीजेपी के नेता एक झूठ को 100 बार बोलते हैं ताकि लोग उसे ही सच मानने लगे. उन्होंने कहा कि जोधपुर में गृहमंत्री ने जो बात कही वह पूर्ण रूप से बेबुनियाद और झूठी है।












Click it and Unblock the Notifications