बीरेंद्र सिंह अपने 95 कामों की लगाएं, मैं लगाउंगा 195 की लिस्ट: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौ. बीरेंद्र सिंह उनके द्वारा करवाए गए 95 कामों की लिस्ट लगाएं। वे भी 195 कामों की लिस्ट लगाएंगे।

Birender Singh should list his 95 works, I will list 195: Dushyant Chautala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह उचाना के विकास को लेकर आमने-सामने हो गए है। बीते दिनों बीरेंद्र सिंह ने कहा था कि उचाना में 100 काम अगर हुए हैं तो 95 उनके द्वारा या बीती सरकार में विधायक रही प्रेमलता द्वारा करवाए गए है। इस पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौ. बीरेंद्र सिंह उनके द्वारा करवाए गए 95 कामों की लिस्ट लगाएं। वे भी 195 कामों की लिस्ट लगाएंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

डिप्टी सीएम ने धनखड़ी, मांडी सहित विभिन्न गांवों के दौरे किए। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत ग्रामीणों ने किया। दीपेंद्र हुड्डा द्वारा उचाना से खून का रिश्ता बताए जाने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज दीपेंद्र हुड्डा को उचाना से खून का रिश्ता याद आ गया। जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा थी उचाना क्षेत्र की अनदेखी की गई।

जेजेपी, बीजेपी गठबंधन पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई किसी तरह कयास लगाए वो उनकी मर्जी है। उचाना हलके से विधायक होने के नाते वो हलके में लोगों के बीच जाकर अपना दायित्व निभा रहे है। आज कुछ के पेट में दर्द काफी हो रहा है। बारिश से खराब हुई फसलों के मुआवजा पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार द्वारा पोर्टल खोला जा रहा है।

किसान इस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाए ताकि किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा मिल सकें। खराब हुई फसल का किसानों को मुआवजा सरकार द्वारा दिया जाएगा। सरपंचों के ई-टेंडरिंग विरोध को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि मेरे से अलेवा ब्लॉक के सरपंच मिले। किसी एक ने भी ई-टेंडरिंग का विरोध नहीं किया। सबने पांच लाख रुपये से ऊपर की ई-टेडरिंग के प्रस्ताव डाल कर अपने काम शुरू कर दिए है। इस मौके पर प्रो. जगदीश सिहाग, काला नंबरदार, जोरा डूमरखां, शमशेर नगूरां, दिनेश सुदकैन, विजय कुंडू, कर्ण सिंह दरोली, साब छातर, राममेहर सरपंच बधाना सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+