छात्रों के हित में बड़ा कदम, आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लगेंगे स्मार्ट टीवी
सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी छात्रों के लिए गेस्ट लेक्टर की व्यवस्था भी करेंगे और सीबीएसई पाठ्यक्रम को पढ़ाने के लिए कक्षा 3 से विषय शिक्षकों को आवंटित करेंगे।

आंध्र प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाने की योजना बनाई है और इनकी मदद से अब यहां पढ़ रहे छात्र शैक्षिक और जरूरी सूचनाओं से भरे कार्यक्रम देख सकेंगे। प्रदेश के शिक्षा मंत्री बोत्चा सत्यनारायण ने कहा कि सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से जगन्ना विद्या कनुका के तहत नई स्कूल यूनिफॉर्म भी उपलब्ध कराएगी।
बोत्चा सत्यनारायण सोमवार को यहां आंध्र लोयोला कॉलेज में स्कूल शिक्षा और समग्र शिक्षा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान मेला 2023 के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। बोत्चा सत्यनारायण ने कहा, 'छात्रों के हित में सरकार जो कदम उठा रही, उन्हें उनका उपयोग करना चाहिए। सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी छात्रों के लिए गेस्ट लेक्टर की व्यवस्था भी करेंगे और सीबीएसई पाठ्यक्रम को पढ़ाने के लिए कक्षा 3 से विषय शिक्षकों को आवंटित करेंगे।'
आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, 'छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार आईआईटी और आईआईएम जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ गठजोड़ करेगी और सरकारी स्कूलों को मानक सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रदान करेगी।' इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय विज्ञान मेलों के विजेताओं द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनों के बारे में भी जानकारी ली। बोत्चा सत्यनारायण ने छात्रों के साथ बातचीत की और उनसे उनकी परियोजनाओं के बारे में पूछा।












Click it and Unblock the Notifications