पंजाब सरकार को बड़ी राहत, तीन जगहों पर माइनिंग की मंजूरी
हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को तीन जगहों पर माइनिंग की मंजूरी दे दी है, हाईकोर्ट ने पंजाब के पंजाब के पठानकोट, रूपनगर व फाजिल्का में माइनिंग की इजाजत दे दी है।

चंडीगढ़: माइनिंग को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को तीन जगहों पर माइनिंग की मंजूरी दे दी है, हाईकोर्ट ने पंजाब के पंजाब के पठानकोट, रूपनगर व फाजिल्का में माइनिंग की इजाजत दे दी है, जिसके चलते अब पंजाब में लोगों को मकान बनाने में आ रही दिक्कतों को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
बता दें कि पंजाब में माइनिंग को बिल्कुल बंद कर दिया गया था। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पंजाब में माइनिंग बंद कर दी गई थी, लेकिन लोगों को आ रही दिक्कतों को देखते हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए पंजाब सरकार को तीन जगहों पर माइनिंग की इजाजत दे दी है। माइंनग जोकि एक बड़ा मुदा था, जिसमे कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए पंजाब सरकार को तीन जगहों पर माइनिंग करने की इजाजत दी है।
बता दें कि कुछ समय माइनिंग को राज्य के लिए बहुत बड़ा खतरा बताया गया था, जिसके बाद हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को राज्य में माइनिंग बंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब बड़ी राहत देते हुए तीन जगहों पर माइनिंग शुरू करने की इजाजत दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications