15 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा के साथ जेजेपी संगठन में बड़ा बदलाव

haryana, जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है।

Big change in JJP organization with announcement of 15 new district presidents

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद सभी 22 जिलों में जिला अध्यक्षों और हिसार में प्रभारी की नियुक्ति की सूची जारी की है। जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी पाने वालों में 15 नए चेहरे हैं जबकि 7 जिला अध्यक्ष पहले से ही पदों पर हैं। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों में कई युवा शामिल हैं।

जननायक जनता पार्टी ने पंचकूला जिले में पूर्व प्रदेश महासचिव दिलबाग नैन, अंबाला जिले में दलबीर पूनिया, यमुनानगर में गुरविंद्र तेजली, कुरुक्षेत्र में कुलदीप जाखवाला, कैथल में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रणदीप कौल औऱ करनाल में गुरदेव रंभा को जिला अध्यक्ष बनाया है।

इसी तरह पानीपत जिले में सुरेंद्र धौला, सोनीपत में पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राज सिंह दहिया, जींद में कृष्ण राठी, फतेहाबाद में रविंद्र सरपंच ठुईयां, सिरसा में पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा जिला अध्यक्ष होंगे। वहीं हिसार जिले में ताराचंद को जिला प्रभारी और अमित बूरा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनके अलावा भिवानी जिले में जोगेंद्र बागनवाला, दादरी में नरेश द्वारका, रोहतक में दलबीर भराण, झज्जर जिले में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे संजय कबलाना, महेंद्रगढ़ में डॉ. मुनीष शर्मा और रेवाड़ी में विजय पंच गुर्जर को जेजेपी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुग्राम में श्योचन्द यादव, नूंह में विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास के बेटे एडवोकेट जावेद खान, फरीदाबाद में पूर्व राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़ और पलवल जिले में बुद्धिजीवी सेल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रहे देवेंद्र सौरोत जिला अध्यक्ष होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+