दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, अब बिजनेस करना होगा ज्यादा आसान
दिल्ली सरकार ने 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' की दिशा में कई अहम कदम बढ़ाए हैं। जिससे राष्ट्रीय राजधानी में अब बिजनेस करना और अधिक आसान हो जाएगा।

Delhi News: भारत "ईज ऑफ डूइंग बिजनेस" की रैंकिंग में लगातार सुधार की दिशा में अग्रसर है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आने वाले समय में इस क्षेत्र में और भी सफलताएं मिलने की संभावना है। संभवत: इस बात को ध्यान में रखते हुए अब दिल्ली सरकार ने भी देश की राजधानी में बिजनेस और सरकार कामकाज की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए करीब 6 दर्जन व्यवस्थाओं और सुधार को मंजूरी दी है।
इसके पीछे सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार का मकसद राजधानी में दूर दराज से यहां पर कामकाज के लिए आने वाले लोगों को राहत प्रदान करना है. ऐसे लोगों को देश की राजधानी में बिजनेस और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
इन विभागों में सुधार और पारदर्शिता पर जोर
दरअसल, दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में व्यवसायिक गतिविधियों को और गति प्रदान करने के उद्देश्य से 16 विभागों के व्यवस्थाओं और सुधार को मंजूरी दी गई है, जिसमें सरकार के 70 निर्णय शामिल हैं। जिन विभागों में सुधार पर जोर है, उनमें परिवहन, उत्पाद शुल्क, औषधि नियंत्रण, बिजली, आईटी, राजस्व, श्रम, डीपीसीसी, प्रशासनिक सुधार, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ आदि शामिल हैं. इन व्यवस्थाओं में सुधार के माध्यम से व्यापारियों पर बोझ को कम करने के साथ-साथ डिजिटलाइजेशन और ऑनलाइन व्यवस्था को बढ़ावा देना भी शामिल हैं।
डिजिटलाइजेशन बनेगा ग्रोथ का इंजन
दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में इज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए अब पूरी तरह से कमर कस ली गई है. इसके लिए सबसे ज्यादा डिस्टलाइजेशन और ऑनलाइन व्यवस्था को और भी ज्यादा विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए अनुमति पत्र अथवा दस्तावेज कार्य हेतु प्रशासनिक व अन्य सरकारी दफ्तरों का चक्कर न लगाना पड़े। इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से उनके कागजात संबंधित कार्यों को बेहद आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार प्रयासरत है।












Click it and Unblock the Notifications