बीजेपी को मान का जवाब, कहा- शराब से जो आएगा राजस्व वो विकास कार्यों में खर्च होगा
बरनाला, 05 फरवरी: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली में सिर्फ मुनाफा कमाने के चक्कर में शराब दुकानें खोले जाने के मामले में भाजपा पर पलटवार किया और कहा कि शराब की दुकानों से आने वाले राजस्व का उपयोग बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किया जाएगा।

मान यहां बरनाला में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे थे और 'मिशन पंजाब 2022' के तहत जिले के विभिन्न इलाकों में लोगों से मिले। इस दौरान लोगों ने फूल बरसाकर मान का स्वागत किया। मान ने केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए आरोपों पर बात की और कहा- 'बीजेपी के पास दिल्ली में मुश्किल से चार-पांच सीटें हैं। शराब की दुकानों से राजस्व का उपयोग बुनियादी ढांचे के विकास, स्कूलों के निर्माण, बिजली की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा। मुनाफा कमाने की बात कहना सिर्फ एक बहाना है। भाजपा के पास हमारी पार्टी पर सवाल उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
केजरीवाल ने मुनाफे के लिए किसी भी हद तक जा सकते: स्मृति
मान की यह प्रतिक्रिया केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सिर्फ मुनाफे के लिए शराब की दुकानें खोलने के आरोप के बाद आई है। स्मृति ने एक दिन पहले कहा था- 'अरविंद केजरीवाल ने शराब की दुकानें खोलीं और साबित कर दिया कि वह लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। मैं यहां सभी भाइयों से पूछना चाहती हूं कि कल्पना कीजिए कि एक बहन हर दिन सम्मान और सुरक्षा की उम्मीद में शराब की दुकान से गुजरती है। लेकिन, केजरीवाल ने इस समस्या की परवाह नहीं की और महिलाओं के संघर्ष के लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं।
केजरीवाल ने गुरुद्वारे के बीच में शराब दुकान खोल दी: स्मृति
स्मृति ने ये भी कहा था- भाजपा मंदिर बना रही है और केजरीवाल सरकार उसके पास शराब की दुकान खोल रही है। तिलक नगर में दो गुरुद्वारों के बीच में आपको शराब की दुकान मिल जाएगी। धर्म की एक मर्यादा होती है, जिसका केजरीवाल सरकार ने उल्लंघन किया है और फिर वह 'नशा मुक्त' पंजाब का वादा करते हैं।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications