CM मान ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भगत सिंह की 5-D प्रतिमा लगाने के काम में तेजी लाने को दिए निर्देश

भगवंत मान ने कहा कि इस प्रतिमा द्वारा राज्य सरकार की ओर से इस धरती के महान सपूत को उचित श्रद्धांजलि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह की विचारधारा देश को पेश सभी समस्याओं का समाधान है।

भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा चंडीगढ़ पहुंचे और उन्होंने हवाई अड्डे पर लगने वाली शहीद-ए-आजम भगत सिंह के प्रतिमा स्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक शहीद-ए-आजम भगत सिंह की अति-आधुनिक 5डी प्रतिमा लगाने के काम में तेजी लाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने वह नक्शा भी दिखाया जहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा लगाई जानी है। मान ने अधिकारियों को कहा कि यह काम तय समय में मुकम्मल करना सुनिश्चित बनाया जाए।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतिमा नौजवान पीढि़यों को देश की नि:स्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेगी। भगवंत मान ने कहा कि इस प्रतिमा द्वारा राज्य सरकार की ओर से इस धरती के महान सपूत को उचित श्रद्धांजलि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह की विचारधारा देश को पेश सभी समस्याओं का समाधान है। भगवंत मान ने कहा कि इस हवाई अड्डे से देश और विदेशों में सफर करने वाले पंजाब के नौजवानों को शहीद की महान विरासत के बारे में जागरूक करने में यह प्रतिमा अहम भूमिका निभाएगी। इसके साथ-साथ यह प्रतिमा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों के यात्रियों को भी इस नौजवान राष्ट्रीय नायक द्वारा दिए गए महान बलिदान के बारे में याद करवाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह सामाजिक समानता, साम्प्रदायिक सद्भावना और आपसी-भाईचारे के समर्थक थे। शहीद-ए-आजम का सपना समाज को भ्रष्टाचार और बेइंसाफी से मुक्त करना था। उन्होंने कहा कि सिर्फ ऐसी विचारधारा के साथ ही भारत को विश्व का अग्रणी मुल्क बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवान क्रांतिकारी भगत सिंह को न केवल एक नायक के तौर पर बल्कि उनके समाजवाद और बेइंसाफी के विरुद्ध जूझने के फलसफे के कारण भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस नौजवान शहीद का जीवन और दर्शन हमेशा नौजवान पीढि़यों को देशभक्ति के जज्बे के साथ मुल्क की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर डायरैक्टर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग सोनाली गिरि, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव हिमांशु जैन, डिप्टी कमिश्नर अमित तलवार, सीनियर पुलिस कप्तान डा. संदीप गर्ग और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- पंजाब: शहीद कांस्टेबल कुलदीप बाजवा के परिवार से मिले सीएम भगवंत मान, सौंपा 2 करोड़ का चेक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+