पंजाब: भगवंत मान सरकार ने कल बुधवार को किया सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे ये संस्थान
राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, कार्पोरेशन तथा सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। यह छुट्टी नैगोशिएबल इंस्ट्रूमैंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत घोषित की गई है।

पंजाब सरकार की तरफ से 28 दिसम्बर बुधवार को पंजाब में छुट्टी का ऐलान किया गया है। राज्य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार श्री फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा के संबंध में 28 दिसम्बर को गजटिड छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, कार्पोरेशन तथा सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। यह छुट्टी नैगोशिएबल इंस्ट्रूमैंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत घोषित की गई है।
यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहब पहुंचे CM भगवंत मान, साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को श्रद्धांजलि भेंट की












Click it and Unblock the Notifications