पंजाब: भगवंत मान ने तीरंदाजी विश्व कप में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय महिला टीम को दी बधाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय लड़कियों की टीम को बधाई दी।
एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि इन बेटियों ने इस विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रौशन किया है।

उन्होंने कहा कि एक अनूठी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय लड़कियों की टीम ने मेक्सिको को कंपाउंड महिला टीम के फाइनल में 234-233 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने विश्व कप में पहली बार स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी बहुत गर्व की बात है कि मानसा जिले के मंढाली गांव की लड़की प्रणीत कौर तीन सदस्यीय टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए और भी गर्व की बात है कि इस लड़की ने कोच सुरिंदर सिंह रंधावा से ट्रेनिंग ली और टीम की जीत में अपना योगदान दिया। पटियाला के सुरिंदर सिंह रंधावा भारतीय टीम के कोच भी हैं। भगवंत सिंह मान ने देश को गौरवान्वित करने के लिए पूरी टीम की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।












Click it and Unblock the Notifications