चार जिलों में गहलोत सरकार ने पैनोरमा तैयार करने की दी स्वीकृति, 18 करोड़ रुपए भी जारी किए
ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और महापुरुषों के जीवन व आदर्शो को नई पीढ़ी से सांझा करने के लिए राजस्थान की गहलोत सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अशोक गहलोत सरकार ने चार जिलों में पैनोरमा तैयार करने की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही, 18 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति भी दे दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदिरा महाशक्ति भारत पैनोरमा का निर्माण विश्वभर में परमाणु नगरी के नाम से विख्यात पोकरण में करवाया जाएगा। इंदिरा महाशक्ति भारत पैनोरमा के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए खर्च होने है, इसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री गहलोत ने वित्तीय स्वीकृति दी है।

पोकरण में इंदिरा महाशक्ति भारत पैनोरमा के निर्माण के साथ अन्य तीन जिलों में भी पैनोरमा के निर्माण की स्वीकृति जारी की गई है। खबर के मुताबिक, इंदिरा महाशक्ति भारत पैनोरमा के निर्माण का काम पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन विकास कोष से करवाया जाएगा। जिसमें जयपुर में स्वामी आत्माराम लक्ष्य पैनोरमा, बीकानेर में राव बीकाजी पैनोरमा, अजमेर में पृथ्वीराज चौहान पैनोरमा का भी निर्माण करवाया जाएगा।
इसके लिए कुल 18 करोड़ स्वीकृत किए गए है। इनमें जयपुर और बीकानेर के लिए 4-4 करोड़ और अजमेर व पोकरण के लिए 5-5 करोड़ स्वीकृत किए गए है। इस दौरान पोकरण विधायक व अल्पसंख्यक मंत्री सालेह मोहम्मद ने सीएम गहलोत का आभार जताया। साथ ही, कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2023-24 में इन पैनोरमा की घोषणा की थी।
उन्होंने कहा कि इन पैनोरमा में स्वामी आत्माराम, पृथ्वीराज चौहान तथा राव बीकाजी के व्यक्तित्व एवं भारत के स्वर्णिम इतिहास के बारे में नई पीढ़ी को जानकारी मिलेगी। इससे लोग महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने के साथ ही गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति से परिचित हो सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications