लड़कियों को केजरीवाल सरकार दे रही पैसा, जन्म के समय मिलते हैं 11 हजार
Delhi Government: देशभर में केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से देश की बेटियों के लिए कई सरकारी स्कीमें चलाई जा रही हैं। आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें राज्य सरकार की तरफ से पैदा होने से लेकर 12वीं की पढ़ाई करने तक का पैसा दिल्ली सरकार की तरफ से मिलेगा।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों को लेकर जागरुकता को बढ़ाना है। लाडली योजना में बच्चियों के जन्म और पढ़ाई के विभिन्न चरणों में सरकार उनके बैंक खाते में रकम जमा करती है जो बच्ची के 18 साल के होने के बाद उनकी जरूरत के हिसाब से निकाली जा सकती है।

जन्म के समय मिलते हैं 11,000 रुपये
दिल्ली की लाडली योजना के तहत राज्य सरकार की तरफ से बेटियों को आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना में अस्पताल में जन्म लेने वाली लड़की को 11,000 रुपये मिलते हैं। वहीं, अगर किसी बेटी कि डिलीवरी घर में होती है तो उसको 10000 रुपये मिलते हैं।
पढ़ाई के लिए भी मिलता है पैसा
- जब आपकी बेटी पहली क्लास में एडमिशन लेती है तो 5000 रुपये मिलते हैं।
- इसके बाद में जब वह 6 क्लास में आती है तब 5000 रुपये मिलते हैं।
- 9वीं क्लास में आने पर फिर से 5000 रुपये मिलते हैं।
- 10वीं क्लास में आने पर भी बेटी को 5000 रुपये मिलते हैं।
- इसके अलावा 12वीं क्लास में भी बेटी को 5000 रुपये मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications