हरियाणा अग्निपथ योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरु, अधिक जानकारी के लिए यहां देखें...

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के रैली-संयोजक कर्नल आनंद सांकले ने बताया कि अग्निवीर आर्मी रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है तथा आवेदक को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुड़ने की आवश्यकता नहीं है।

Application process will start soon under Haryana Agneepath Yojana

अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरु होगी। वर्ष 2023-24 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (Online CEE) और द्वितीय चरण में भर्ती रैली होगी।

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के रैली-संयोजक कर्नल आनंद सांकले ने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in/ पर रजिस्ट्रर करवाना अनिवार्य है। इस भर्ती में भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़ व रेवाड़ी जिले के जिन युवाओं का जन्म एक अक्टूबर 2002 से एक अप्रैल 2006 के बीच, दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की हो, वे उम्मीदवार जो कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों। उन्होंने बताया कि अग्रिवीर जनरल ड्यूटी, अग्रिवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्रिवीर तकनीकी, अग्रिवीर ट्रेडमैन दसवीं पास व अग्रिवीर टै्रडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्मफोर्स के लिए है।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर आर्मी रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है तथा आवेदक को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुड़ने की आवश्यकता नहीं है। सेना भर्ती से पूर्व किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाया जाता है। यदि किसी प्रार्थी को फाॅर्म भरने में समस्या आती है, तो वे आर्मी की वेबसाईट पर संपर्क कर सकते हैं तथा चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+