एपी सीआईडी ​​प्रमुख का खुलासा- चंद्रबाबू नायडू ने कौशल विकास नोट फाइलों पर 13 बार साइन किए थे

आंध्र प्रदेश सीआईडी ​​प्रमुख एन संजय ने गुरुवार को बड़ा सबूत पेश किया। जिसमें ये था कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कथित कौशल विकास निगम घोटाले से संबंधित नोट फाइलों पर हस्ताक्षर किए थे। वहीं सीईओ ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो वे नायडू के बेटे नारा लोकेश की भूमिका की भी इस केस में जांच करेंगे।

N Chandrababu

अतिरिक्त महाधिवक्ता पी सुधाकर रेड्डी के साथ पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीआईडी ​​प्रमुख ने कहा कि जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने सवाल किया था कि क्या कोई सबूत है कि चंद्रबाबू नायडू ने नोट फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं या नहीं।

पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देते संजय ने बताया कि वास्तव में चंद्रबाबू नायडू में फाइल पर 13 स्थानों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही जांच एजेंसी प्रमुख ने ये भी स्‍पष्‍ठ किया कि सीआईडी ​​द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में सरकारी धन के दुरुपयोग से संबंधित है, जिसे 241 करोड़ रुपये को उनकी अपराध की कमाई बताया।

सीआईडी ​​प्रमुख ने बताया कि घोटाले के सबूत महाराष्ट्र के पुणे में सामने आए, जब जीएसटी महानिदेशालय (खुफिया) ने कौशल विकास घोटाले में उपकरणों की खरीद के लिए माल और सेवा कर की वापसी के लिए किए गए दावों पर तत्कालीन टीडीपी सरकार को सतर्क किया। केवल सीआईडी, आईटी, ईडी सहित चार अन्य एजेंसियां ​​मामले की जांच कर रही हैं,

सीआईडी ​​प्रमुख ने कथित घोटाले के 11 महत्वपूर्ण पहलुओं का एक सिंहावलोकन प्रदान किया, जो सामूहिक रूप से चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल के दौरान सामने आए घोटाले की सीमा को स्पष्ट करता है। यह मामला 330 करोड़ रुपये के समझौतों के आसपास केंद्रित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+