Jharkhand सरकार की घोषणा, बड़े पैमाने पर शुरू होगी नियुक्तियों

Jharkhand सरकार द्वारा नियुक्ति नियमावली में संशोधन व जिलास्तरीय नियुक्ति में इडब्ल्यूएस के आरक्षण के प्रावधान के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है।

CM Hemant Soren

Jharkhand: राज्य में नियुक्तियों का रास्ता साफ होने वाला है। राज्य सरकार इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। विभागों से रिक्त पदों की जानकारी जिलास्तर से मांगी गई है। सदन में गुरुवार को संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने विधायक लंबोदर महतो के एक प्रश्न पर बड़ा एलान किया है। मंत्री आलमगीर ने कहा कि 1932 आधारित स्थानीय और नियोजन नीति को सर्वसम्मति से विधानसभा से पारित कराकर राज्यपाल के माध्यम से भारत सरकार को भेजा गया है। इस पर भारत सरकार को निर्णय लेना है। भारत सरकार से इस पर क्या निर्णय लेती है, हमलोग भारत सर्कार के आदेश का इंतजार नहीं कर सकते हैं। समय निकल जायेगा और नियुक्तियां प्रभावित होंगी। इसको ध्यान में रखकर सरकार ने कैबिनेट से नयी नियुक्ति नियमावली पारित करायी है।

3120 शिक्षकों की नियुक्ति की अधियाचना भेजी गई
राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति नियमावली में संशोधन व जिलास्तरीय नियुक्ति में इडब्ल्यूएस के आरक्षण के प्रावधान के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गयी है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 3800 शिक्षक व प्रयोगशाला सहायक की नियुक्ति के लिए अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी है। राज्य के 510 प्लस टू विद्यालयों में 3120 शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इसके अलावा 690 प्रयोगशाला सहायक की नियुक्ति होगी। प्लस टू शिक्षक व प्रयोगशाला सहायक के लिए पहले भी आवेदन जमा लिया गया था। हाइकोर्ट द्वारा नियुक्ति नियमावली रद्द किए जाने के बाद आयोग द्वारा अधियाचना वापस भेज दी गयी थी। नियमावली में संशोधन के बाद अब फिर से अधियाचना भेजी गयी है।

3120 शिक्षकों की नियुक्ति
11 विषय में शिक्षक की नियुक्ति होगी. प्राथमिक व मध्य विद्यालय में 50 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आरक्षण रोस्टर क्लियर किया जायेगा। इनमें से 25996 नियुक्ति की अधियाचना भी जिलों से मांगी जायेगी। अप्रैल में 25996 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए भी अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी जायेगी।

पिछले वर्ष सितंबर में शुरू हुई थी प्रक्रिया
पिछले वर्ष सितंबर में प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी। जिलों की ओर से आरक्षण रोस्टर क्लियर कर नियुक्ति के लिए अधियाचना विभाग को भेज दी गयी थी। इस दौरान जिला स्तरीय नियुक्ति में इडब्ल्यूएस के आरक्षण को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा कार्मिक विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया था। अब नियुक्ति नियमावली में संशोधन व इडब्ल्यूएस के आरक्षण का प्रावधान होने के बाद फिर से इसकी प्रक्रिया शुरू की जायेगी। विभाग द्वारा सभी जिलों को जल्द ही फिर से आरक्षण रोस्टर क्लियर कर अधियाचना भेजने को कहा जायेगा।

दूसरे चरण में 24 हजार शिक्षकों की नियुक्ति
प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के 50 हजार पद सृजित किये गये हैं। इसमें इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 20825 व स्नातक प्रशिक्षित 29175 शिक्षकों के पद शामिल हैं। प्रथम चरण की परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होने के बाद झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा ली जायेगी। पात्रता परीक्षा के बाद दूसरे चरण की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया जायेगा। दूसरे चरण की नियुक्ति की भी तैयारी पूरी की जायेगी। इस कारण जिलों से पूरे 50 हजार पदों पर आरक्षण रोस्टर क्लियर करने को कहा गया गया है।

प्रथम चरण में जिलावार नियुक्ति
जिला - एक से पांच - छह से आठ
बोकारो- 470 - 498
चतरा- 958 - 779
देवघर- 627 - 725
धनबाद- 517 - 588
दुमका- 730 - 932
गढ़वा- 441 - 521
गिरिडीह- 977 - 1361
गोड्डा- 464 - 597
गुमला- 409 - 630
हजारीबाग- 436 - 548
जामताड़ा- 333 - 476
खूंटी- 252 - 323
कोडरमा- 213 - 316
लातेहार- 341- 469
लोहरदगा- 168 - 232
पाकुड़- 308 - 409
पलामू- 795 - 1608
पश्चिमी सिंहभूम- 637 - 735
पूर्वी सिंहभूम- 479 - 630
रामगढ़- 188 - 232
रांची- 617 - 818
साहिबगंज- 392 - 523
सरायकेला-खरसांवा- 457 - 704
सिमडेगा- 246 - 347

प्लस टू शिक्षक नियुक्ति : किस विषय में कितने पद
विषय- पद
वाणिज्य- 289
इतिहास- 243
भूगोल- 218
अर्थशास्त्र- 222
गणित- 243
भौतिक- 395
रसायन- 342
जीवविज्ञान- 291
हिंदी- 217
अंग्रेजी- 311
संस्कृत- 249

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव के रवि कुमार के मुताबिक, शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया फिर शुरू हो गयी है। प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी गयी है। वहीं, प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए फिर से रोस्टर क्लियर किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+