'पनौती' वाले बयान पर अनिल विज ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- कांग्रेस डूबती जा रही है

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती कहे जाने पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। विज ने कहा कि कांग्रेस के लिए राहुल गांधी खुद पनौती हैं। वह बौखलाहट में नीचता की पराकाष्ठता तक पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह मैच है इसमें किसी की भी जीत और किसी की भी हार हो सकती है। इसे खेल भावना के साथ लेना चाहिए। इतना ही नहीं, कहा कांग्रेस के लिए पनौती तो राहुल गांधी खुद हैं। जिस दिन से वह कांग्रेस के मुखिया बनकर सामने आए हैं, उस दिन से कांग्रेस डूबती जा रही है।

Anil Vij

विज ने बताया कि अंबाला छावनी में 26 नवंबर को पन्ना प्रमुख सम्मेलन बीपीएस प्लेनेटेरियम में होगा। देश के राजनीति तंत्र में केवल एक भारतीय जनता पार्टी ही एक पार्टी है, बाकी तो कुनबे या गैंग हैं। उनसे कोई संगठन बनाया नहीं जाता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले रोज उछल कूद करते हैं, मगर दस साल में हमने उनका संगठन बनता नहीं देखा। भाजपा का हर स्तर तक संगठन बना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, अब पन्ना प्रमुख तक संगठन बनाया जा रहा है, यानि चुनाव की जो सूची होती है, एक पन्ने में जितने मतदाता होते हैं उसका मुखिया बनाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+