आंध्र प्रदेश: SAAP प्रमुख ने कौशल निगम घोटाले के लिए चंद्रबाबू नायडू को घेरा

बायरेड्डी सिद्धार्थ रेड्डी ने कहा, 'टीडीपी प्रमुख कभी भी ईमानदार नहीं रहे और अगर किसी ने उनकी धोखाधड़ी और लूटपाट को साबित करने की कोशिश करता है, तो वो अदालत पहुंच गए और स्टे ऑर्डर लेकर आ गए।

andhra pradesh

आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसी के नेता और SAAP के अध्यक्ष बायरेड्डी सिद्धार्थ रेड्डी ने आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम (APSSDC) के करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले के लिए TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को दोषी ठहराया है।

गुरुवार को वाईएसआरसी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं मांग करता हूं कि टीडीपी महासचिव नारा लोकेश इस बारे में स्पष्टीकरण दें, जिन्होंने सीमेंस इंडस्ट्री सॉफ्टवेयर इंडिया लिमिटेड और डिजाइन टेक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 250 करोड़ रुपये लूटे, कि क्या उसमें नायडू शामिल नहीं थे।'

बायरेड्डी सिद्धार्थ रेड्डी ने कहा, 'टीडीपी प्रमुख कभी भी ईमानदार नहीं रहे और अगर किसी ने उनकी धोखाधड़ी और लूटपाट को साबित करने की कोशिश करता है, तो वो अदालत पहुंच गए और स्टे ऑर्डर लेकर आ गए। ऐसे कई उदाहरण हैं, जब चंद्रबाबू नायडू ने विभिन्न घोटालों में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के खिलाफ स्टे ऑर्डर ले लिया।'

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और पूर्व सीएम वाईएस राजशेखर रेड्डी के खिलाफ नारा लोकेश की बयानबाजी पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि टीडीपी महासचिव अपने पिता चंद्रबाबू नायडू की तरह हताशा में बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+