आंध्र प्रदेश: शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल, जगन सरकार ने संगठन IB के साथ MOU पर किए हस्ताक्षर
आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में शिक्षा के स्तर को वर्ल्ड लेवल का बनाने की योजना तैयार की है। इसके तहत सीएम जगन ने इंटरनेशनल बैकलॉरिएट संगठन (IB) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। सरकार की इस पहल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में बड़े स्तर पर सुधार की उम्मीद की जा रही है। आईबी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद सीएम जगनमोहन ने कहा कि आधुनिक परीक्षा प्रणालियों में विशेषज्ञता रखने वाला संगठन आईबी नए प्रश्न और उत्तर देने के तरीकों में मदद करेगा, जो कि व्यावहारिक जीवन के बेहद करीब होंगे।
शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने एक निजी संगठन इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (IB) संगठन के के साथ इस हफ्ते एक अहम एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। दावा किया जा रहा है कि इससे राज्य सरकार के स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता में अधिक सुधार आएगा।

IB कैसे लाएगी शिक्षा में बदलाव?
आंध्र प्रदेश से सरकारी स्कूलों की शिक्षा अब अपग्रेड होने जा रही है। अब इसे डिजिटल बनाया जाएगा। सीएम ने आईबी अधिकारियों के बातचीत के बात कक्षाओं के डिजिटलीकरण के साथ ही सरकारी स्कूल के छात्रों के मानकों में सुधार, स्कूल के बुनियादी ढांचे को अपडेट करने, टैब का वितरण, द्विभाषी पाठ्यपुस्तकों की शुरूआत, छात्रों के लिए टीओईएफएल प्रशिक्षण और अंग्रेजी मीडियम के जरिए शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए कई उपाय लागू कर रही है।
वहीं इंटरनेशनल बैकलॉरिएट के महानिदेशक ओली-पेक्का हेनोनेन ने कहा कि आंध्र प्रदेश के साथ यह साझेदारी शैक्षिक समावेशिता के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। उन्होंने कहा, " आंध्र प्रदेश सरकार के साथ मिलकर हम अधिक से अधिक युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास करेंगे, जो आधुनिक दुनिया के लिए प्रासांगिक हो।"
सीएम जगन ने कहा कि अमेरिकी स्कूलों में लागू पाठ्क्रमों पर आधारित शिक्षा अब आंध्र प्रदेश में उपलब्ध होगी। इसे शुरुआत में फाउंडेशन स्तर पर सरकारी स्कूलों में लागू किया जाएगा और धीरे-धीरे उच्च कक्षाओं तक विस्तारित किया जाएगा। सीएम ने इस एमओयू को अहम बताते हुए कहा, "आधुनिक परीक्षा प्रणालियों में विशेषज्ञता रखने वाली आईबी के प्रयास नए प्रश्नों और उत्तर देने के तरीकों मदद करेगा। ये प्रसास काफी प्रैक्टिकल यानी जीवन के करीब होगा।
सीएम ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश में छात्रों को वैश्विक स्तर विश्वविद्यालयों में एडिमिशन के अवसर मिलेंगे। उन्होंने " हमने प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च स्तर पर टीओईएफएल प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। अब कक्षा 8 और 9 में एडमिशन लेने वाले छात्रों को अच्छी स्किल ट्रेनिंग मिल रही है।"












Click it and Unblock the Notifications