आंध्र प्रदेश सरकार ऑटो ड्राइवर के छह साल के बीमार बेटे के इलाज का उठाएंगी खर्च

ऑटो चालक को छह साल के बेटे के इलाज के लिए वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश सरकार ने एक नाबालिग बच्‍चे के इलाज में आर्थिक मदद करके उसकी जान बचाने का बीड़ा उठाया है। ये बच्‍चा बीते तीन महीने से हेमेटेमिसिस समेत जन्मजात कई अंग विकार से जूझ रहा था। ये बच्‍चा एक ऑटो ड्राइवर का है जिसने मीडिया के जरिए अपने बेटे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई थी।

Andhra Pradesh News

7 अगस्त को पब्लिश न्‍यूज रिपोर्ट के जवाब में, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शुक्रवार को छह वर्षीय अब्दुल के इलाज के लिए परिवार को वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया।

सीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सीएमसी वेल्लोर अस्पताल ने मामले को इलाज के लिए चेन्नई के सुंदरम मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां से बच्‍चे को चेन्नई के सिम्स अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां उसकी मेडिकल चेकअप किया जा रहा है।

सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. हरि कृष्ण के निर्देश के आधार पर टीम ने माता-पिता को छह वर्षीय बच्चे को हैदराबाद के एनआईएमएस अस्पताल में ट्रांसफर करने की सलाह दी। नाबालिग लड़का पिछले तीन महीनों से हेमेटेमिसिस सहित जन्मजात कई अंग विकार से जूझ रहा है।

अपने बेटे की दुर्दशा को सरकार के ध्यान में लाने के लिए टीएनआईई को धन्यवाद देते हुए नाबालिग बच्‍चे अब्दुल रहमान के पिता मोहम्मद चंद बाशा ने कहा कि सीएमओ ने संपर्क किया और मेरे बेटे के इलाज का खर्च वहन करने कीबात कही है।

बच्‍चे के पिता ने कहा सीएमओ कार्यालय ने मुझसे बेटे को एनआईएमएस में स्थानांतरित करने के लिए कहा, लेकिन हम उसका इलाज चेन्नई में ही करवाना चाहते हैं क्‍योंकि हम एनआईएमएस में गंभीर बीमारियों के इलाज को लेकर थोड़े सशंकित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+