आंध्र प्रदेश: सूखे से किसाना परेशान, बीजेपी ने जगन सरकार पर साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव वाई सत्य कुमार ने आंध्र प्रदेश में सूखे की स्थिति की अनदेखी करने और कृषि में सब कुछ ठीक होने का दावा करने के लिए वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार पर जमकर हमला किया है।
पत्रकारों से बात करते हुए सत्य कुमार ने कहा कि जहां पूरी दुनिया आईसीसी विश्व कप सहित विभिन्न त्योहारों का जश्न मना रही है, वहीं आंध्र प्रदेश के किसान सूखे की स्थिति के कारण परेशान हैं। खेतों में उनकी फसल सूख रही है।

उन्होंने कहा कि वाईएसआरसी सरकार जमीनी स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ है, लेकिन वह अपनी अक्षमता के कारण आकस्मिक योजना बनाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि सीएम जगन, रोमन सम्राट नीरो की तरह व्यवहार कर रहे हैं। सूखे से किसानों को परेशानी हो रही है, लेकिन इस बात से वह इनकार कर रहे हैं।
उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि राज्य में 30 लाख एकड़ में फसल की खेती नहीं हुई है और 20 लाख एकड़ में धान की फसल नहीं उगायी गयी है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव सूखे पर विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री दावा कर रहे हैं कि सूखा नहीं है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा केंद्र को सूखे की स्थिति के बारे में बता सकती है और राहत उपाय करने के लिए धन की मांग करने के अलावा स्थिति का आकलन करने के लिए आधिकारिक टीमों को भेजने का आग्रह कर सकती है। उन्होंने सवाल किया कि जब राज्य के 400 से अधिक मंडल प्रभावित हुए हैं तो सरकार सूखे से निपटने पर पर्याप्त ध्यान क्यों नहीं दे रही है?
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: सीएम जगन ने गरीबों को दी बड़ी सौगात, 2024709 लोगों को दिया जमीन का मालिकाना हक












Click it and Unblock the Notifications