आंध्र प्रदेश के सीएम रेड्डी ने ‘YSR Sunna Vaddi’ योजना के तहत वितरित किए 1354 करोड़ रुपये
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को 'वाईएसआर सुन्ना वड्डी' योजना के तहत 1354 करोड़ रुपये वितरित किए। ये धनराशि सीएम ने कोनसीमा जिले के अमलापुरम में 1 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ब्याज प्रतिपूर्ति राशि वितरित की।

ये महिलाएं नौ लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से संबंधित हैं, जिन्होंने समय पर अपना ऋण चुकाया, जिसके चलते राज्य सरकार को ब्याज का बोझ उठाना पड़ा है। उन्हें पुरस्कार के रूप में कुल 1,354 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा।
आंध्र प्रदेश सीएम ने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हमेशा से ये बात कहता हूं कि जब हमारे घर में बहनें खुश होंगी तो हमारा परिवार भी खुश होगा। देश के किसी भी अन्य स्थान के विपरीत, हर घर में उस तरह की खुशी देखने के लिए, हम अमलापुरम से यह महान कार्यक्रम कर रहे हैं।
आज धनराशि के वितरण के साथ मुख्यमंत्री जगन ने कहा कि
राज्य सरकार ने इस शून्य-ब्याज योजना के तहत लगभग 5,000 करोड़ रुपये जमा किए हैं। इन ऋणों का उद्देश्य महिलाओं को अपने उद्यमों को बढ़ावा देने और उनके जीवन स्तर में सुधार करने के लिए सशक्त बनाना है। संयोग से, एसजीएच राज्य में 30,000 करोड़ रुपये का ऋण ले रहे हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने लोगों से उनकी सरकार और पूर्ववर्ती टीडीपी शासन के बीच क्या अंतर है इस पर गौर करने का आह्वान किया, जिसने कथित तौर पर अक्टूबर 2016 में शून्य-ब्याज योजना को खत्म कर दिया था।
आंध्र प्रदेश के पंचायत राज और ग्रामीण विकास मंत्री बुदी मुत्याला नायडू ने बताा कि राज्य की 16 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ हुआ, जिससे वे प्रति माह 10,000 रुपये तक की अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए खुदरा दुकानें, कपड़ा व्यवसाय स्थापित करने और मवेशी पालने में सक्षम हुईं।












Click it and Unblock the Notifications