आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, यूसीसी पर रखी अपनी राय
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।
राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की।

लगभग 80 मिनट तक चली बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने कथित तौर पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर वाईएसआरसी प्रमुख की राय मांगी। जगन ने कथित तौर पर इस मुद्दे पर सूक्ष्म रुख अपनाया क्योंकि वाईएसआरसी को अल्पसंख्यकों का अच्छा समर्थन प्राप्त है। कथित तौर पर वह चाहते थे कि केंद्र इस मुद्दे पर संसद में दबाव डालने के बजाय व्यापक सहमति पर पहुंचे।
इसके अलावा सीएम रेड्डी ने पीएम मोदी से गुजारिश करते हुए राज्य की पोलावरम परियोजना के लिए 55,549 करोड़ रुपये की धनराशि को ग्रांट करने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि परियोजना में तेजी लाने के लिए पहले चरण के निर्माण में 17,144 करोड़ रुपयों की जरूरत होगी, जिस पर संबंधित विभाग विचार कर रहा है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस योजना के पहले चरण के लिए 12,911 करोड़ रुपये की राशि को हरी झंडी दे दी है, लेकिन 36 गांवों के विस्थापित लोगों के लिए राहत पैकेज अभी तक नहीं दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications