आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन ने विद्या दीवेना के तहत जारी किए 698.68 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री जगन मोहन ने विद्या दीवेना के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे शिक्षा एक व्यक्ति, एक परिवार एक समुदाय और एक देश के भाग्य को बदलने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गरीब परिवारों के छात्रों को शिक्षित करने का पूरा खर्च वहन करने के अपने वादे को दोहराते हुए, रविवार को जगन्ना विद्या दीवेना के तहत 698.68 करोड़ रुपये जारी किए। ये राशि आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिग्री, इंजीनियरिंग और मेडिसिन के 9.86 लाख छात्रों की कुल फीस प्रतिपूर्ति के लिए है। अक्टूबर से दिसंबर 2022 तिमाही के लिए अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की राशि सीधे छात्रों की माताओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
रविवार को एनटीआर जिले के तिरुवूर में एक बटन के क्लिक के साथ राशि जारी करने के बाद छात्रों और अभिभावकों की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से गरीबों के भाग्य को बेहतर बनाया जा सकता है और गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के एकमात्र उद्देश्य के साथ विद्या दीवेना की शुरुआत की गई थी।
आपको बता दें कि सरकार ने अब तक जगन्ना विद्या दीवेना और वासथी दीवेना के तहत 13,311 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें से 9,947 करोड़ रुपये अकेले विद्या दीवेना पर खर्च किए गए, जिससे अब तक 27 लाख छात्र लाभान्वित हुए हैं।
मुख्यमंत्री जगन मोहन ने विद्या दीवेना के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे शिक्षा एक व्यक्ति, एक परिवार, एक समुदाय और एक देश के भाग्य को बदलने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगी। आज कल से बेहतर होना चाहिए, कल आज से बेहतर होना चाहिए और बेहतर कल से बेहतर भविष्य होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications