आंध्र प्रदेश: बीजेपी चीफ ने रायलसीमा से की राज्य के दौरे की शुरुआत
आंध्र प्रदेश भाजपा प्रमुख दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए रविवार को रायलसीमा क्षेत्र से अपने राज्य दौरे की शुरुआत की। उन्होंने कडप्पा जिले के प्रोदात्तूर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय स्तर की बैठक की। राज्य भाजपा प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह क्षेत्र का उनका पहला दौरा है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे रायलसीमा से अपने राज्य दौरे की शुरुआत करते हुए खुशी हो रही है। मेरे पिता एनटी रामाराव ने भी अपनी राजनीतिक यात्रा रायलसीमा से शुरू की थी।

मंगलवार को, वो गुंटूर में पार्टी के तटीय क्षेत्र की बैठक की अध्यक्षता करें।, इसके बाद 26 जुलाई को राजामहेंद्रवरम में गोदावरी क्षेत्र की बैठक और 27 जुलाई को विशाखापत्तनम में उत्तरी आंध्र क्षेत्र की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। बैठक में बोलते हुए, उन्होंने पंचायतों को प्रदान किए गए धन को भी हटाने के लिए वाईएसआरसी सरकार पर हमला बोला, जिसके परिणामस्वरूप कुछ सरपंचों ने आत्महत्या की। उन्होंने राज्य की अर्थव्यवस्था की खस्ता हालत के लिए वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों और वंचितों की हिमायती है, राज्य के विभाजन के बाद विकास परियोजनाओं को मंजूरी देने में आंध्र प्रदेश को प्राथमिकता दी गई। राज्य को केंद्र द्वारा 22 लाख घर स्वीकृत किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications