सूरजकुंड में गृहमंत्री अमित शाह राज्यों के गृह मंत्रियों के साथ आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों पर करेंगे मंथन

सूरजकुंड में गृहमंत्री अमित शाह राज्यों के गृह मंत्रियों के साथ आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों पर करेंगे मंथन

सूरजकुंड । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के फरीदाबाद जिेल के सूरजकुंड आएंगे। वहां वह देश में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए राज्यों के गृह मंत्रियों के साथ मंथन करेंगे। 27 और 28 अक्टूबर को दो दिवसीय कान्फ्रेंस में राज्यों के गृह मंत्रियों के साथ गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक भी हिस्सा लेंगे। दोनों दिन चलने वाली कान्फ्रेंस के लिए अलग सत्रों में अलग विषयों पर चर्चा होगी। गृहमंत्री अमित शाह दोनों दिन सूरजकुंड में ही रहेंगे।

 Amit Shah will brainstorm on the challenges of internal security with the home ministers of the states in Surajkund

बता दें, देश भर में 16 राज्यों के गृहमंत्री संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री हैं। इनमें से 11 मुख्यमंत्री इस कान्फ्रेंस में हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन की कान्फ्रेंस के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और दूसरे दिन सुबह खुद अमित शाह सभी आगंतुकों के साथ योग करेंगे। इस कान्फ्रेंस में दो दिन बढ़ते साइबर अपराध और नशा तस्करों से निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। माना जा रहा है कि गृहमंत्री इनके लिए विभिन्न राज्यों की पुलिस की एक अलग से टास्कफोर्स का भी गठन करने की घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा इस कान्फ्रेंस में जेल सुधार, महिला सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, तटीय सुरक्षा, होमगार्ड, सिविल डिफेंस जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा होगी।

गृहमंत्री अमित शाह अपने इस प्रवास के दौरान फरीदाबाद में एक राजनीतिक रैली को भी संबोधित करेंगे। यह फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की रैली होगी और इसका संयोजक केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर होंगे। रैली में मोदी सरकार के आठ साल पूरे करने के उपलक्ष्य विकास परियोजनाओं को गिनाया जाएगा। रैली की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित प्रदेश भाजपाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+