सारे चैनलों को गुरबानी टैलीकास्ट करने के लिए मुफ्त अधिकार मिलना चाहिए, CM भगवंत मान ने किया ट्वीट

CM भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि सारे चैनलों को गुरबानी टैलीकास्ट करने के लिए मुफ्त अधिकार मिलना चाहिए।

भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पवित्र गुरबानी के प्रसारण को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ''समानता की प्रतीक और सरबत का भला मांगने वाली पवित्र गुरबानी के प्रसारण का हक केवल एक खास चैनल को ही क्यों दिया जाए? सारे चैनलों को गुरबानी टैलीकास्ट करने के लिए मुफ्त अधिकार मिलना चाहिए.. पंजाब सरकार सचखंड श्री दरबार साहिब में अति आधुनिक उपकरणों के लिए सभी खर्च करने को तैयार है..''

बता दें कि इससे पहले भी श्री दरबार साहिब से प्रसारित होने वाली गुरबाणी पर सवाल उठते रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय भी यह मुद्दा सुर्खियों में रहा था। इसके अलावा श्री दरबार साहिब से प्रसारित गुरबानी का प्रसारण अन्य चैनलों को देने का मामला भी पंजाब विधानसभा में उठता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+