हरियाणा: जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने दी पांचों नवनियुक्त हलकाध्यक्षों को बधाई
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि वर्तमान समय में जेजेपी परिवार के लिए चुनावी वर्ष है और सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक है कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन में प्रचारित करते हुए मिशन-2024 में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं।
अजय सिंह चौटाला मंगलवार को चौटाला हाउस में पार्टी की ओर से नवनियुक्त सभी पांचों हलकाध्यक्षों की नियुक्ति पर उन्हें बधाई देने के दौरान संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने सिरसा के हलकाध्यक्ष सुधीर कूकणा, ऐलनाबाद के हलकाध्यक्ष अनिल कासनिया, डबवाली के हलकाध्यक्ष नरेंद्र बराड़, कालांवाली के हलकाध्यक्ष प्रगट सिंह भीमा व रानियां के हलकाध्यक्ष कुलदीप सिंह करीवाला को पहले से कहीं अधिक परिश्रम करते हुए पार्टी की बुलंदी के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जेजेपी परिवार की कल्याणकारी नीतियों का ही प्रभाव है कि आज दिन प्रतिदिन हजारों युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने अपने हलके में पार्टी की नीतियों को प्रचारित करते हुए अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे का कार्य करें। इस दौरान सभी नवनियुक्त हलकाध्यक्ष ने जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे अपनी ऊर्जा व अनुभव से पार्टी को पहले से भी कहीं अधिक मजबूती देंगे।
इससे पूर्व उपरोक्त पांचों हलकाध्यक्षों का जेजेपी जिला कार्यालय में भी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। सभी ने एकस्वर में आशा जताई कि नियुक्त किए गए सभी पांचों हलकाध्यक्ष अपने अनुभव से पार्टी को चुनावी मौसम में नई दिशा देते हुए पार्टी के निर्धारित किए गए मिशन को पूरा करने में अपना भरपूर योगदान देंगे।
पांचों हलकाध्यक्षों का अभिनंदन करने वालों में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव डॉ. राधेश्याम शर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भागीराम, जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य व जिला कार्यालय प्रभारी हरिसिंह भारी, प्रदेश उपाध्यक्ष जगरूप सिंह सकताखेड़ा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सर्वजीत सिंह मसीतां, युवा जेजेपी प्रधान रणदीप मटदादू, प्रदेश महासचिव जगसीर सिंह मांगेआना, जेजेपी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र बेनीवाल,जेजेपी के एससी सैल के प्रदेश प्रचार सचिव निर्मल सिंह मलड़ी, जेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शगनजीत सिंह गिल, बैकवर्ड सैल के जिला संयोजक पवन सोनी, इनसो के जिलाध्यक्ष अमन गिल, युवा जेजेपी के ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष राजबीर रोड, पूर्व शहरी अध्यक्ष राजेंद्र सरदाना, पूर्व डबवाली हलकाध्यक्ष भीम सहारण सरपंच, मंजीत सिंह सरपंच, पूर्व रानियां हलकाध्यक्ष जयपाल नैन, पूर्व ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अंजनी लढा, युवा जेजेपी के शहरी अध्यक्ष दीपक शर्मा, जेजेपी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार सचिव अकबर खान, गौरीशंकर लढा, जगतार सिंह, नितिन टांडी, कुलदीप जांगू, हरचरण सिंह बराड़, राकेश, बिंद्र सिंह, बलबीर नागोकी, सुनील अहलावत, जगसीर बीरूवाला, सतपाल बेनीवाल, कंवरजीत, भोला सिंह, हरभगवान, गमदूर सिंह, गुरप्रीत पाना सरपंच, जगदीश, संदीप खैरेकां, रणबीर सरपंच चाडीवाल, विनोद बिजारणिया, हनुमान कासनिया, विक्रम सहारण, कुलदीप भाकर, त्रिलोक पूनिया सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
-
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक -
आज का वृश्चिक राशिफल 11 मार्च 2026: अपने पर करें भरोसा, रिश्तों में रखें पारदर्शिता












Click it and Unblock the Notifications