अग्निवीरों की भर्ती पंजाब में 10 अगस्त से होगी, इन शहरों में रैली की तैयारियां शुरू
लुधियाना। पंजाब में अग्निवीरों की भर्ती 10 अगस्त से शुरू होगी। भारतीय सेना ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिन जिलों में रैली का आयोजन होगा, उनमें लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और फिरोजपुर आदि 5 जिले शामिल हैं। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि, भर्ती का सिलसिला लुधियाना में 10 अगस्त से शुरू होगा। इस भर्ती में पंजाब के अलग-अलग जिलों के युवा शामिल होंगे। भर्ती के दौरान सिविल ड्रेस में भी आर्मी के जवान तैनात रहेंगे ताकि भर्ती रैली पर पूरी तरह नजर रखी जा सके।

पंजाब में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती को लेकर रिक्रूटिंग डायरेक्टर कर्नल जयवीर सिंह ने बताया कि, अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस भी मौजूद रहेगी। उन्होंने कहा कि, सेना ने रैली को सफल कराने के लिए कवायद शुरू कर दी है। यह रैली पंजाब के 5 जिलों में होनी है। इनमें लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर में भर्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि, अमृतसर में एक सितंबर और जालंधर में 21 नवंबर से भर्ती होगी। फिरोजपुर और पठानकोट की भर्ती की तिथि एक सप्ताह के भीतर तय की जाएगी। जालंधर में यह भर्ती आर्मी पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग ग्राउंड पर होगी।
अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती होगी। जालंधर भर्ती में कपूरथला, होशियारपुर, एसबीएस नगर और तरनतारन के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications