लंबे इंतजार के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा मिलेगी नेता प्रतिपक्ष की मान्यता
लंबे इंतजार के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा मिली नेता प्रतिपक्ष की मान्यता
चंडीगढ़। हरियाणा के कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा जो अब तक बिना गजट नोटिफिकेशन के ही विपक्ष के नेता का दायित्व निभा रहे थे, अब जल्द ही उन्हें मान्यता मिल सकती है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विपक्ष के नेता के रूप में करीब पौने तीन साल के लंबे अंतराल के बाद अब मान्यता मिल सकेगी। हुड्डा इतने समय से बिना गजट नोटिफिकेशन के ही विपक्ष के नेता के पद पर कार्यरत थे।

दो दिन पहले ही विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली में संशोधन कर गजट नोटिफिकेशन जारी करने का प्रविधान किया गया है। अभी तक विधानसभा की ओर से हुड्डा को नेता विपक्ष के रूप में मान्यता देने संबंधी सार्वजनिक गजट नोटिफिकेशन हरियाणा सरकार के शासकीय गजट में प्रकाशित नहीं की गई थी।
करीब चार माह पहले एडवोकेट हेमंत कुमार ने विधानसभा सचिवालय की इस गलती पर ध्यान दिलाया था। हुड्डा को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता नहीं दिए जाने की गलती भूलवश हुई थी अथवा इसके पीछे कोई कारण था, ऐसा विधानसभा की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। न ही इस बारे में कभी हुड्डा ने कोई आपत्ति दर्ज की थी, लेकिन कानून के जानकार लोग नोटिफिकेशन जारी नहीं करने को विधानसभा सचिवालय के काम में लापरवाही मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications