हैदराबाद ही नहीं, तेलंगाना में कई नए आईटी हब, शहरों और कस्बों में 8 IT tower स्थापित
भारत में तेलंगाना इकलौता ऐसा राज्य है, जहां आईटी सेक्टर ने तेजी से ग्रोथ की है। राज्य सरकार ने हैदराबाद के अलावा टियर I और II शहरों और कस्बों में आठ आईटी टावर स्थापित किए हैं। इसके आलावा कुछ आईटी कंपनियों ने भी कई जगह अपनी यूनिट्स स्थापित की हैं।
तेलंगाना की आईटी इन्वेस्टमेंट्स की सीईओ विजय रंगिनेनी ने कहा है कि राज्य में केसीआर सरकार ने टियर I और II शहरों में आईटी क्षेत्र का तेजी से विस्तार किया है। रंगिनेनी ने कहा की सरकार की सकारात्मक सोच के चलते हैदराबाद से बढ़कर शहरों और कस्बों में कुल 8 आईटी टॉवर स्थापित किए गए हैं।

वहीं आटी मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि तेलंगाना में पहले से ही 75 कंपनियां इन टावरों पर अपना परिचालन कर रही थीं, जिससे लगभग 12,500 युवाओं को रोजगार पैदा करने में मदद मिली। लगभग 30 कंपनियों ने अब नलगोंडा और सूर्यापेट टावरों में अपनी इकाइयां स्थापित करने में रुचि दिखाई है। वहीं वारंगल के आईटी टावर में पहले से ही टेक महिंद्रा, साइएंट और जेनपैक्ट जैसी प्रमुख कंपनियां मौजूद थीं। इसके अलावा, एलटीआई माइंडट्री, जेनपैक्ट, एचआरएच नेक्स्ट और हेक्साड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने विभिन्न टावरों पर अपनी इकाइयां स्थापित की हैं।
दरअसल, राज्य में आईटी सेक्टर के विकास के लिए आईटी मंत्री केटी रामाराव ने संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों की हाल में यात्रा की। इस दौरान उन्होंने वाशिंगटन डीसी और अन्य स्थानों पर एनआरआई सीईओ के साथ बातचीत की। जिसमें टियर II के शहरों में आईटी क्षेत्र के विकास के लिए तेलंगाना सरकार की ओर से स्थापित स्ट्रक्चर के बारे में उन्होंने जानकारी साझा की।
तेलंगान के टियर II शहरों में आईटी और आईटीईएस सेवाओं से संबंधित कंपनियों कि यूनिट्स हैं। जिसमें अधिकतर कंपनियां अकाउंट्स, बीमा, वित्त, उत्पाद डिजाइन, आईटी परामर्श, रणनीतिक परामर्श और आईटी भर्ती परिचालन से संबंधित हैं।
क्या है आगे की नीति
मलकपेट में आईटी टावर के बाद अब आदिलाबाद के मनालापन मंडल के बत्तीसावरगांव गांव में आईटी टावर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने बत्तीसावरगांव गांव में तीन एकड़ जमीन चिन्हित की है। राज्य सरकार ने 48,000 वर्ग फीट की निर्मित जगह के साथ आईटी टावर के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। वहीं आदिलाबाद में पहले से ही एनटीटी डेटा सॉल्यूशंस और बीडीएनटी लैब्स काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications