राउरकेला एयरपोर्ट का कायाकल्प करेगी ओडिशा सरकार, नहीं होगी अब वेदर मॉनिटरिंग की दिक्कत
Odisha Rourkela airport News: राउरकेला एयरपोर्ट को हर मौसम में परिचालन से लैस करने और एयरपोर्ट को और विकसित करने के कामों को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) सही से नहीं कर रही है। जिसके बाद अब ओडिशा सरकार ने कहा है कि वह राउरकेला एयरपोर्ट का कायाकल्प करेगी।
ओडिशा सरकार अब वेदर मॉनिटरिंग से लेकर लाइटिंग तक की सारी सुविधाओं को सही कराने के लिए काम करेगी। यात्रियों को काफी वक्त से वेदर मॉनिटरिंग और लाइटिंग को लेकर दिक्कतें हो रही थीं।

वाणिज्य एवं परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव उषा पाधी ने एएआई के अध्यक्ष संजीव कुमार को राउरकेला और जेयपोर हवाई अड्डों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPRs)) देने की गुजारिश की है।
राउरकेला एयरपोर्ट पर पिछले कई महीनों से कम विजिबिलिटी और खराब मौसम की स्थिति के कारण कई विमानें रद्द की गई हैं और रूट बदले गए हैं। जिसकी वजह से कई यात्रियों ने इसके लिए सार्वजनिक शिकायतें की हैं और हवाई अड्डों पर सभी मौसम में परिचालन की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications