आदमपुर उपचुनाव: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को बुलाएंगे कुलदीप बिश्नोई

आदमपुर उप चुनाव में जजपा नेताओं की चुनाव प्रचार से दूरी ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई प्रचार के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को बुलाएंगे। इसके लिए वह भाजपा के जरिए मांग करेंगे। आदमपुर से कुलदीप के बेटे भव्य बिश्नोई भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

 Adampur Bypoll: Kuldeep Bishnoi to call Deputy CM Dushyant Chautala; Will demand through BJP

कुलदीप बिश्नोई का कहना है कि भव्य भाजपा और जजपा का सांझा उम्मीदवार है । दुष्यंत चौटाला को चुनाव में प्रचार के लिए आना चाहिए। वे पार्टी के माध्यम से उनके पास मांग भी भेजेंगे। बता दे कि पहले भव्य बिश्नोई के पोस्टर में दुष्यंत चौटाला की फोटो नहीं लगाई गई। जब इस पर विवाद हुआ तो नए पोस्टरों में भाजपा नेताओं के साथ दुष्यंत चौटाला की भी फोटो लगाई गई।

भव्य बिश्नोई के नामांकन के दिन जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह पहुंचे थे। प्रदेशाध्यक्ष का कहना था कि दोनों पार्टियों में कोई मतभेद नहीं है, इसलिए मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं, आदमपुर उपचुनाव सह प्रभारी कृष्ण पंवार भी कह चुके हैं कि जल्द ही भाजपा-जजपा कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त मीटिंग बुलाई जाएगी और चुनाव प्रचार अभियान चलाया जाएगा। बता दें कि आदमपुर उप चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़ा करने को लेकर जजपा ने दिल्ली में अपनी मीटिंग भी बुलाई थी। परंतु पार्टी ने गठबंधन धर्म निभाने का फैसला लिया। खुद अजय चौटाला कह चुके हैं कि चुनाव में जजपा गठबंधन धर्म निभाएंगी।

हरियाणा की राजनीति में चौधरी भजन लाल और चौधरी देवीलाल धुर विरोधी थे। भजन लाल ने देवीलाल को सीएम पद से हटाकर खुद कुर्सी हासिल कर ली थी। आदमपुर में चौधरी देवीलाल भी भजन लाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं, परंतु जीत नहीं सके। रणजीत चौटाला भी किस्मत आजमा चुके हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला, कुलदीप बिश्नोई को हरा चुके हैं, जबकि लोकसभा चुनाव 2005 में भिवानी लोकसभा क्षेत्र से और 2011 में हिसार उप चुनाव में कुलदीप बिश्नोई अजय चौटाला को हरा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+